{"_id":"594211c04f1c1be85d8b475c","slug":"a-girl-courage-save-her-life-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":" मासूम की शादी 55 वर्षीय बुजुर्ग से करने की थी तैयारी, कार्ड वायरल हुआ तो....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की शादी 55 वर्षीय बुजुर्ग से करने की थी तैयारी, कार्ड वायरल हुआ तो....
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में एक 13 वर्षीय बालिका की हिम्मत ने उसकी जिंदगी को संवार दिया है। दरअसल जयपुर के कालवाड़ में रहने वाले एक परिवार ने अपनी 13 वर्षीय बेटी की शादी 55 वर्षीय बुजुर्ग से तय कर थी। जानकारी के अनुसार शादी इसी 18 जून को होने वाली थी।
विज्ञापन
लेकिन जब उसके मां—बाप बुधवार को शादी की रस्म के लिए गंगापुर सिटी गए तो बालिका ने इसकी जानकारी पड़ौसियों को दी। वहीं नाबालिग ने अपनी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बाल विवाह की सूचना जिला कलक्टर को दी गई। इसके बाद पता लगा कि यहां के मीणा मौहल्ला निवासी परिवार ने गंगापुर सिटी के सैनिक नगर निवासी से बालिका का विवाह तय किया था। शिकायत के बाद तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन
वहीं पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शादी के लिए दस लाख रुपए दिए गए थे। हालांकि यह बात अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है। वही पुलिस—प्रशासन ने नाबालिग को जयपुर के अपराजिता संस्थान में भेज दिया है।