फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a family commit suicide in udaipur

शिक्षक ने परिवार सहित पीया कीटनाशी, चार की मौत, कहां गई वो...

Tue, 10 Oct 2017 02:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 10 Oct 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
a family commit suicide in udaipur
फाइल फोटो।
बहुत ही संस्कारी परिवार था। हमेशा सभी के सुख दुख में साथ रहते थे इस परिवार के सदस्य। रविवार को करवा चौथ के मौके पर पूरे मौहल्ले की औरते इसी घर में कहानी सुनने आयी थी। ये वह बातें है उदयपुर के ज्योति नगर के लिए अब आपस में कर रहा है। कारण है इसी कॉलोनी के निवासी विनोद शर्मा ने अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ कीटनाशी पीकर मौत को गले लगा लिया। दरअसल पेशे से शिक्षक विनोद ने सोमवार दोपहर को पत्नी कल्पना, बेटी अंजु व बेटे निखिल के साथ पानी मे मिलाकर कीटनाशी पी लिया। 
विज्ञापन

कहां गयी बड़ी बेटी

a family commit suicide in udaipur
फाइल फोटो।
जबकि विनोद शर्मा की बड़ी बेटी कोमल घर से लापता है। कीटनाशी पीने के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन कल्पना, अंजू व निखिल की मौत हो चुकी थी। जबकि ​विनोद शर्मा ने देर रात को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय लोग स्तब्ध है। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि पूरे मौहल्ले के चहेता परिवार एक पल में कैसे खत्म हो गया। वहीं पुलिस बड़ी बेटी कोमल पर जांच केन्द्रीत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

a family commit suicide in udaipur
फाइल फोटो।
कोमल के घर से गायब होने को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मानकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कोमल के घर से गायब होने को लेकर ही विनोद शर्मा व परिवार तनाव में था। अब कोमल की तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस को विनोद शर्मा के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि यह कदम परिवार पूरे होश में उठा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed