फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A congress relly in alwar against administrations

अलवर में दलित अत्याचारों का विरोध, कांग्रेस ने निकाली आक्रोश रैली

Wed, 07 Jun 2017 08:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 07 Jun 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
A congress relly in alwar against administrations
कांग्रेस - फोटो : File photo
अलवर जिले में दलित अत्याचार के विरोध में बुधवार को कांग्रेस ने जन आक्रोश रैली निकाली। जिसमें अलवर जिले के सभी तहसील कस्बों से आए हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इस रैली में शामिल होने आए कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव की तबीयत भी  खराब हो गई।
विज्ञापन


आपको बता दें कि कांग्रेस ने दलित अत्याचारों के विरोध में बुधवार को कलेक्ट्रेट के घेराव की घोषणा की थी। इस रैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही तैयारियां पूरी कर रखी थी। अलवर शहर के सभी प्रमुख प्रवेश सड़क मार्गों पर चैक पोस्ट बनाई गई थी। शहर में प्रवेश से पहले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के वाहनों की जांच की गई थी। दोपहर को निकली इस रैली की वजह से अलवर शहर में सड़क मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। वाहनों की लंबी कतारें लग गई। 
विज्ञापन


अलवर जिले में कांग्रेस की यह रैली काफी समय बाद हुई। जिसमें दलित समुदाय से जुड़े सैंकड़ों लोगों और मेघवाल समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें महिलाओं की संख्या भी काफी थी। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। करीब 3 घंटे तक कलेक्ट्रेट पर धरने के बाद रैली समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed