फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   8 trains from rajasthan affected due to bihar flood

बिहार में बाढ़ के कारण राजस्थान की ये ट्रेनें प्रभावित

Wed, 16 Aug 2017 03:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 16 Aug 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
8 trains from rajasthan affected due to bihar flood
बिहार के किशनगंज में क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक - फोटो : amar ujala
बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में आई बाढ़ के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। राजस्थान से बिहार और पश्चिमी बंगाल जाने वाली कई ट्रेने प्रभावित हुई है। 
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के कटियार मंडल पर भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है जिससे रेल यातायात प्रभावित है। ऐसे में राजस्थान की ओर से आने जाने वाली 8 गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन



ये गाड़ियां रद्द:

1. राजेन्द्र नगर पटना से चलकर अजमेर की ओर आने वाली    गाड़ी संख्या 12395, राजेन्द्र नगर पटना-अजमेर एक्सप्रेस आज राजेन्द्र नगर से रद्द रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2. ऐसे ही गाड़ी संख्या 12396, अजमेर-राजेन्द्र नगर पटना रेलसेवा कल अजमेर से रद्द रहेगी। 

3. अजमेर से किशनगंज की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 15716, अजमेर-किशनगंज ख्वाजा गरीब नवाज एक्सप्रेस कल अजमेर से रद्द रहेगी। 

4. लालगढ़ से चलकर डिब्रूगढ़ की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 15910, लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को लालगढ़ से रद्द रहेगी।

5.कामख्या से चलकर भगत की कोठी जोधपुर की ओर आने वाली गाड़ी संख्या 15624, कामख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस 18 अगस्त को कामख्या से रद्द रहेगी। 

6.ऐसे ही कामख्या से जयपुर की ओर आने वाली गाड़ी संख्या 19710, कामख्या-जयपुर रेलसेवा बृहस्पतिवार को कामख्या से रद्द रहेगी। 

7.गुवाहाटी से बाड़मेर की ओर आने वाली    गाड़ी संख्या 15632, गुवाहाटी-बाड़मेर रेलसेवा बृहस्पतिवार को गुवाहाटी से रद्द रहेगी। 

8. ऐसे ही गाडी संख्या 25632, गुवाहाटी-मेड़ता रोड-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन को 19 अगस्त के दिन गुवाहाटी से रद्द किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed