फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   7 declarations made in state budget two years ago still incomplete says Rajasthan BJP president Satish Poonia

राजस्थान : भाजपा का गहलोत सरकार पर आरोप- दो साल पहले बजट में की गईं सात घोषणाएं अब भी अधूरी

Tue, 22 Feb 2022 01:05 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, जयपुर।
पीटीआई, जयपुर। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 22 Feb 2022 01:05 AM IST
सार

पूनिया ने कहा कि पिछले तीन बजट के प्रावधान केवल घोषणाएं मात्र ही थीं, जमीनी स्तर पर 40 फीसदी भी काम नहीं हुआ है। राज्य सरकार के मुख्यमंत्री गहलोत के पास वित्त विभाग है, वह बजट पेश करेंगे।

विज्ञापन
7 declarations made in state budget two years ago still incomplete says Rajasthan BJP president Satish Poonia
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया। - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सोमवार को कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के बजट में दो साल पहले की गई सात घोषणाएं अब भी अधूरी हैं। उनका यह बयान 23 फरवरी को पेश होने वाले राजस्थान बजट से पहले आया है।

विज्ञापन


पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगामी बजट में आम आदमी, किसानों और उद्यमियों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने और लंबित भर्तियों को पूरा करने का प्रावधान करें।
विज्ञापन


उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि राज्य के बजट में राजस्थान में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों, अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, स्वास्थ्य का अधिकार, मसाला बोर्ड का गठन और डीजल और पेट्रोल पर वैट में कमी का प्रावधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि इसमें ठेका कर्मियों के नियमितीकरण पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए और कर्मचारियों से जुड़ी वेतन विसंगति को दूर करने का प्रावधान किया जाना चाहिए।


पूनिया ने कहा कि पिछले तीन बजट के प्रावधान केवल घोषणाएं मात्र ही थीं, जमीनी स्तर पर 40 फीसदी भी काम नहीं हुआ है। राज्य सरकार के मुख्यमंत्री गहलोत के पास वित्त विभाग है, वह बजट पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed