{"_id":"598bee694f1c1b9a6e8b476f","slug":"7-dead-bodies-recovered-from-parwan-river-in-jhalawar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परवन नदी हादसा: जहां मिली थी युवती की लाश वहीं तैरते मिले 7 और शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवन नदी हादसा: जहां मिली थी युवती की लाश वहीं तैरते मिले 7 और शव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवन नदी में नाव पलटने से हुए हादसे के बाद करीब दो दिन से 4 लोगों की तलाश कर रही रेस्क्यू टीम को 7 अन्य शव नदी में तैरते हुए मिले। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे में 15 नहीं इससे ज्यादा लोग बहे थे।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के झालावाड़ और बारां जिले की परवन नदी में रेस्क्यू टीम को 5 पुरुष और दो महिलाओं के शव काकोनी गांव के पास ही दिखाई दिए, जिन्हें बाहर निकालकर शिनाख्तगी की जा रही है। हैरानी की बात ये है कि रेस्क्यू टीम 4 लोगों को ढूंढ रही थी, लेकिन उन्हें 3 अन्य शव भी तैरते मिले हैं, ऐसे में अंदेशा ये जताया जा रहा है कि अन्य 3 शव भी इसी हादसे का शिकार हुए हैं।
इससे पहले बुधवार को भी रेस्क्यू टीम पूरा दिन 4 लोगों को खोजती रही, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। आज सुबह रेस्क्यू टीम द्वारा फिर से सर्च आॅपरेशन चलाया गया, जिसके बाद बारां जिले के सारथल के काकोनी के पास दो शवों के तैरते देखे जाने की सूचना मिली, जिन्हें बाहर निकाला गया। इसके तुरंत बाद ही 5 अन्य शवों के भी देखे जाने की सूचना मिली, उन शवों को भी बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
जनकारी के अनुसार सभी शव उसी स्थान के आसपास से मिले जहां घटना वाले दिन हादसे में डूबे लोगों में से एक युवती की लाश मिली थी। फिलहाल शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर बारां एसडीएम हीरालाल वर्मा और रेस्क्यू टीम मौके पर जमा हुई। वहीं अब लाशों की शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हादसे के बाद अब तक मिले 8 शव, सौ की टीम ने चलाया सर्च अॉपरेशन
डेमो इमेज
परवन नदी में हुए हादसे में 8 लोगों की जान चली गई है, लेकिन रेस्क्यू टीम को जो 3 अन्य शव मिले है उनके बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले एडीएम भवानी सिंह पालावत को 3 अन्य लोगों के परिजनों ने घर नहीं लौटने की जानकारी दी थी।
छीपाबड़ौद क्षेत्र के गांगठी गांव के रहने वाले भैरुलाल और झालावाड़ के बकानी गांव के बजरंगलाल और उसकी पत्नी ममता बाई की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उनके परिजनों ने बताया था कि रक्षाबंधन के दिन से ही ये लोग वापस घर नहीं लौटे हैं और ये सब भी बारां से अटरु की तरफ गए थे जिसके बाद आशंका जताई गई थी के ये लोग भी परवन नदी में ही डूबे थे।
गौरतलब है कि परवन नदी में मंगलवार को हुए हादसे में 15 लोगों के डूबने की जानकारी मिली थी जिनमें से 10 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया था और एक महिला का शव पहले ही बरामद किया जा चुका था जिसके बाद 4 अन्य लोगों की तलाश शुरु की गई थी जिसमें करीब 100 लोगों की एक रेस्क्यू टीम ने पूरा सर्च आॅपरेशन चलाया।