फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   6 women died in a tragic road accident in chittaurgarh

उदयपुर दुखांतिका:दर्दनाक हादसे में 7 महिलाओं ने तोड़ा दम

Fri, 04 Aug 2017 01:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 04 Aug 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
6 women died in a tragic road accident in chittaurgarh
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : amar ujala
मेवाड़ प्रांत में एक बार फिर से हादसे के रुप में आस्था ने सड़क पर दम तोड़ा है। उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़ में शुक्रवार आज सुबह 5 बजे बड़ा हादसा हो गया जिसमें 5 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं दो अन्य ने अस्पताल में प्राण त्याग दिए। इस हादसे में 7 अन्य महिलाएं व चालक गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उदयपुर-चित्तौड़गढ़ मार्ग पर सांवलियाजी चौराहे पर हाईवे पर खड़े ट्रेलर में तेज गति से आ रही टेंपो ट्रैक्स जा घुसी भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि जीप के पूरे परखच्च्चे ही उड़ गए। घटना के बाद घायलों को चित्तौडगढ़ के सांवलियाजी अस्पताल लाया गया,जहां पर आपाधापी मच गई।
विज्ञापन


मेडिकल टीम ने सभी का उपचार शुरू किया। घायलों में पांच की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि एक महिला ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे की शिकार हुईं सभी महिलाएं डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा के रहने वाले सोमपुरा जाति की हैं। सोमपुरा जाति के लोग मंदिर शिल्प में सिद्धहस्त माने जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

खाटु के दर्शन के बाद सांवलिया के नहीं हो पाए दर्शन

6 women died in a tragic road accident in chittaurgarh
हादसे के बाद घायलों को एंबुलैंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया - फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार दो टेम्पो ट्रैक्स में सागवाड़ा से 24 महिलाएं खाटू श्याम के दर्शन करने गई थी जिसके बाद लौटते समय ये सभी महिलाएं उदयपुर चित्तौड़ हाइवे पर स्थित सांवलिया सेठ के दर्शन को जा रही थी कि तभी अचानक यह हादसा हो गया। 

क्षेत्र के लोगों ने इस हादसे के बाद पुलिस पर फिर से सवाल उठाया है। दरअसल, यहां पर ट्रक-ट्रेलर हाईवे पर ही खड़े कर दिए जाते हैं। संबंधित पुलिसकर्मी इन्हें हाईवे से नहीं हटाते। ऐसे में हाईवे संकड़ा हो जाता है। इस बारे में क्षेत्र के लोग बार-बार पुलिस-प्रशासन को कह चुके हैं, लेकिन उनके कानों पर जूं नहीं रेंगती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed