{"_id":"6318cf1eb68cc15b03591fa3","slug":"4000-posts-of-panchayati-raj-ldc-recruitment-2013-will-soon-be-appointed-from-the-waiting-list-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: नौ साल बाद राजस्थान के 4 हजार युवाओं को मिलेगी नियुक्ति, जिलेवार जारी होगी वेटिंग लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: नौ साल बाद राजस्थान के 4 हजार युवाओं को मिलेगी नियुक्ति, जिलेवार जारी होगी वेटिंग लिस्ट
Wed, 07 Sep 2022 10:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:34 PM IST
सार
राजस्थान में पंचायती राज एलडीसी भर्ती 2013 के चार हजार पदों पर सीधी नियुक्ति प्रक्रिया का कैलेंडर जारी किया गया है। नौ साल बाद गहलोत सरकार की ओर से इस लंबित भर्ती प्रकिया को पूरा करने का फैसला लिया गया है। हालांकि, विभाग के अनुसार चार से पांच महीने में इस नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के युवाओं का नौ साल लंबा इंतजार खत्म हो गया है। पंचायती राज विभाग में लंबित चल रही एलडीसी भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो गई है, जिसके तहत प्रदेश भर में 4000 पदों पर युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया में 2013 में ही आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलेगी, जिसके लिए जल्द ही जिलेवार वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, साल 2013 में राजस्थान सरकार ने 18 हजार से ज्यादा पदों पर एलडीसी की भर्ती निकाली थी। बोनस अंकों को लेकर भर्ती प्रक्रिया का विवाद कोर्ट में चला गया, जिसके बाद महज 6000 पदों पर ही अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल पाई थी। इसके बाद से ही राजस्थान के बेरोजगार भर्ती प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे थे। पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में 4000 पदों पर वेटिंग लिस्ट जारी करने का फैसला किया गया, जिसके बाद बुधवार को जिलेवार अभ्यर्थियों की वेटिंग लिस्ट की संख्या जारी की गई है।
विज्ञापन
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा, भर्ती प्रक्रिया को लेकर हमने जयपुर से लखनऊ तक संघर्ष किया, जिसके बाद सरकार ने 4000 पदों पर वेटिंग लिस्ट जारी करने का फैसला किया है। जो स्वागत योग्य है। लेकिन अब भी 6000 से ज्यादा पदों पर भर्ती लंबित है, जिसे जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। ताकि पिछले नौ साल से नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को न्याय मिल सके।
विज्ञापन