फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   31 predator self haunter here, train pass through

यहां 31 शिकारी स्वयं हो गए शिकार

Mon, 03 Apr 2017 11:08 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 03 Apr 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
31 predator self haunter here, train pass through
जोरबीर में मृत मिले गिद्ध

प्रदेश के बीकानेर जिले का जोरबीर शिकारी पक्षी गिद्ध के लिए एशिया का सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र है। इस क्षेत्र से गुजरने वाले दिल्ली-बीकानेर रेलवे ट्रेक के आसपास 31 गिद्ध मृत मिले हैं। जानकारी के अनुसार यहां सात प्रजातीयों के गिद्ध पाए जाते हैं।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेक पर एक गाय की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। ये गिद्ध इसी मृत गाय को खा रहे थे। इसी के बाद यहां निकली किसी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से बड़ी संख्या में गिद्ध मारे गए है। गौरतलब है कि सरकार ने जोरबीर को विशेष पक्षी क्षेत्र संरक्षित साइट प्रस्तावित किया हुआ है। लोगों ने बताया कि यह संरक्षित क्षेत्र जोरबीर करीब 25 किलोमीटर में फैला है।
विज्ञापन


यहां गिद्धों के अतिरिक्त अन्य जानवर भी रहते हैं। लेकिन रेलवे ट्रेक के आसपास जाल नहीं होने के कारण प्रतिवर्ष 100 से ज्यादा जानवरों की यहां मौत हो जाती है। इसके अतिरिक्त जोरबीर में यूरेशिया और मंगोलिया से आए प्रवासी गिद्ध पक्षी की भी अच्छी तादाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोरबीर पर केन्द्र सरकार प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए व्यय करती हैं। लेकिन इसका असर यहां रहने वाले जानवर व पक्षियों के संरक्षण पर नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed