फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   300 kg polythene seized in alwar

300 किलो पॉलीथिन जब्त, दो गोदाम सील

Fri, 19 May 2017 02:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 19 May 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
300 kg polythene seized in alwar
डेमो इमेज
अलवर में शुक्रवार को नगर परिषद की ओर से पॉलीथिन विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई। इससे एक तो बाजार में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार मौके से भाग छूटे।
विज्ञापन


दरअसल, पॉलीथिन बैन होने के बावजूद शहर में धड़ल्ले से इनका उपयोग किया जा रहा था। इसके मद्देनजर शुक्रवार को नगर परिषद की ओर से पॉलीथिन विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने 300 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त करते हुए दो गोदाम पर सीलिंग करने की कार्रवाई की गई। नगर परिषद अभियंता लोकेंद्र मीणा के नेतृत्व में यह कार्रवाई भटियारा की गली में की गई। इससे यहां दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दोनों गोदामों के मालिक गोदाम छोड़ कर फरार हो गए।


इस पर नगर परिषद प्रशासन की ओर से दोनों गोदामों को सील कर दिया गया। अभियंता लोकेंद्र ने बताया कि पॉलिथिन पर पूर्ण रूप से पाबंदी होने के बावजूद दुकानदार खुलेआम इनकी बिक्री कर रहे हैं जिन पर लगातार नगर परिषद द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed