{"_id":"59c647714f1c1b21688b6230","slug":"3-person-of-a-family-died-in-a-crucial-road-accident-in-tonk","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोपेड़ पर जा रहे थे पांच लोग, ट्रोले की चपेट में आने से तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोपेड़ पर जा रहे थे पांच लोग, ट्रोले की चपेट में आने से तीन की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 23 Sep 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
एक मोपेड़ पर पांच लोग सफर कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रोले की चपेट में आ गए। इस सड़क हादसे में दो बच्चियों समेत एक शख्स की मौत हो गई।
यह हादसा टोंक स्थित नेशनल हाइवे-12 पर पनवाड़ मोड़ के पास हुआ। सावर थानाधिकारी रामजीलाल ने बताया कि देवखेड़ी निवासी सूरजमल खटीक पत्नी और बेटी और दो नातिनों को मोपेड पर बैठाकर चंदली माता के दर्शन करने के लिए जा रहा था। इस दौरान पनवाड़ मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रोले ने मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में सूरजमल और उसकी दोनों नातिन 3 साल की ममता और 4 साल की पूजा की मौके पर ही मौत हो गई।
सूरजमल की पत्नी छोटी देवी और बेटी रेखा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहले तो स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रैफर कर दिया।

Trending Videos
एक ही वाहन पर 5 लोगों को बैठाना बनी भूल
सड़क दुर्घटना।
इस घटना में मोपेड चालक सूरजमल को पत्नी समेत अपनी बेटी और दो नातिनों को बैठाना जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बन गया।
देखते देखते ही देखते उसके साथ उसकी बेटी के कलेजे के टुकड़ों की जिंदगी भी सड़क पर बिखर गई। जहां इस घटना में एक पत्नी और उसकी बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया तो वहीं दूसरी ओर एक मां की गोद से उसकी दो मासूम बेटियां भी छिन गई।