{"_id":"5992b6ea4f1c1b4c708b456c","slug":"3-died-after-a-tractor-collided-with-truck-in-udaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर दर्दनाक हादसे की चपेट में आए रामदेव के भक्त,दो दिनों में दूसरा बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर दर्दनाक हादसे की चपेट में आए रामदेव के भक्त,दो दिनों में दूसरा बड़ा हादसा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 15 Aug 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
इसी मंदिर के दर्शन को आ रहे थे श्रद्धालु
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी बाबा रामदेव के भक्तों की एकसाथ जली 6 चिताओं की राख ठंडी भी नहीं हुई थी कि तीन अन्य लोग भी एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। ठीक उसी सड़क पर दो दिनों में एक बार फिर से आस्था की किरन एक दर्दनाक हादसे में बुझ गई जिसमें तीन लोग काल का ग्रास बन गए।
चित्तौड़गढ़ उदयपुर हाईवे पर भादसोड़ा के निकट आज सुबह सांवलिया जी जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों और मृतकों को चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय में ले जाया गया है। भादसोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दो दिनों में बाबा रामदेव के 9 भक्त हुए शिकार
फाइल फोटो
एक पखवाड़े में एक ही क्षेत्र में यह दूसरा बड़ा हादसा है। दोनों ही हादसों के शिकार हाड़ौती अंचल के लोग बने है। अभी दो तीन दिन पहले हुए हादसे में कोटा के छः लोगों की मृत्यु हो गई थी और आज झालावाड़ से आ रहे ट्रैक्टर
सवार ट्रेलर की चपेट में आ गए। दोनों ही घटनाओं में यात्री रामदेवरा जाते समय मार्ग में सांवलिया जी के दर्शन करने मण्डफिया जा रहे थे।
चित्तौड़गढ़ पुलिस के अनुसार, झालावाड़ जिले की असनावर तहसील के गाजियाकुण्ड से श्रद्धालु रविवार को ट्रैक्टर से रवाना हुए थे। चित्तौड़गढ़ से सांवलिया जी जाने के दौरान भादसोड़ा थाना में होटल राधा कृष्ण से आगे पीछे से आए
ट्रेलर ने ट्रैक्टर को चपेट में ले लिया। टक्कर के कारण सवार ट्रैक्टर से उछल कर नीचे जा गिरे। इसके साथ ही ट्रैक्टर ट्रेलर में फंस गया और उसकी ट्राॅली उससे अलग हो गई।
इस कारण ट्रोली से गिरे सवार ट्रेलर से कुचल गए। मौके पर मारे गए तीन यात्रियों के शव बुरी तरह से बिखर गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने वाहनों को रुकवाकर घायलों को चित्तौड़गढ़चिकित्सालय पहुंचाया। इस बीच मौके का फायदा उठा कर ट्रेलर चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रेलर और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया। वहीं मृतकों को एम्बुलेंस से चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।