फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   3 arrested after urinating openly in kota

PM मोदी की बात नहीं मानी, 3 लोग पहुंचे हवालात

Mon, 30 Oct 2017 04:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 30 Oct 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
3 arrested after urinating openly in kota
प्रतीकात्मक चित्र
पीएम नरेंद्र मोदी की बात नहीं मानना तीन लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


मामला राजस्थान के कोटा जिले का है। यहां पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने घर में शौचालय नहीं बनवाए थे। यहां दिगोद कस्बे में पिछले कई महीनों शौचालय निर्माण के लिए समझाइश चल  रही थी। इसके बावजूद लोग अभी भी खुले में शौच करने जा रहा हैं। रविवार को आखिरकार पुलिस ने सख्ती करते हुए खुले में शौच करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। 

प्रशासन के निर्देश पर पुलिस चौकी प्रभारी कमल प्रकाश मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस टीम ने शौचालय नहीं बनाने पर बाबू लाल मेघवाल, रामकिशन मेघवाल ओर बाबूलाल को गिरफ्तार किया। तीनों को एसडीएम तारामती वैष्णव के समक्ष पेश किया जहां से इन्हें चार दिन में शौचालय बनाने के लिए पाबंद किया गया। इसके साथ ही हिदायत भी दी गई कि ऐसा नहीं करने पर और भी ज्यादा कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

पुलिस ने पहले भी समझाया था

3 arrested after urinating openly in kota
डेमो इमेज
दीगोद पुलिस चौकी प्रभारी मीणा का कहना है कि कस्बे क्षेत्र और पंचायत के अधीन गांवों में कार्मिक प्रशासन के निर्देश की पालना में यह कदम उठाया गया है। यहां पर शौचालय निर्माण न करवाने वालों तथा निर्मित शौचालयों का नियमित उपयोग न करने तथा स्वच्छता से जुड़े किसी भी प्रकार की अवमानना व लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कठोर व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उन्हें पुलिस प्रशासन कई बार समझा चुका था, लेकिन इसके बाद भी घर में शौचालय नहीं बनवाया। इसलिए आखिरकार पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed