{"_id":"5986e6744f1c1b8d598b4768","slug":"257-kg-illegal-doda-sawdust-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"257 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
257 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, चालक फरार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 06 Aug 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
जब्त वाहन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने में सफलता मिली है। पुलिस ने यहां 217 किलो अवैध डोडा चूरा भरे हुए वाहन को भी जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, हथुनिया थाना पुलिस को बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव अवलेश्वर से आगे तालाब की पाल पर आगे सड़क पर एक वाहन अवैध रूप से डोडा चूरा लेकर जा रहा है। इस पर थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह सिसोदिया अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी की। इस दौरान एक पिकअप आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने जब पिकअप गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली तो प्लास्टिक के 13 कट्टों में करीब 257 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा भरा हुआ मिला।
तलाशी के दौरान पिकअप चालक मौका देखकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने गाड़ी नंबरों के आधार पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।