फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   23 died after wall fall down of a marriage garden due to storm in bharatpur

ढही मैरिज होम की दीवार, 24 की मौत, टॉर्च की रोशनी में ईलाज के कारण बढ़ी मृतकों की संख्या

Thu, 11 May 2017 11:53 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 11 May 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
23 died after wall fall down of a marriage garden due to storm in bharatpur
हादसे के बाद का मंजर - फोटो : amar ujala
राजस्थान में बुधवार देर शाम अचानक बदलने मौसम ने भरतपुर में बड़े हादसे को अंजाम दे दिया। तेज आंधी और बारिश के कारण सेवर कस्बे के एक मैरिज गार्डन की दीवार गिरने से करीब 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें से 23 लोगों ने रात्रि को ही दम तोड़ दिया जबकि एक व्यक्ति की मौत ईलाज के दौरान हुई है। 
विज्ञापन


वहीं इतने बड़े हादसे के बाद भरतपुर के अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह लापरवाही का मंजर देखने को मिला। मृतकों का सुबह छह बजे से पोस्टमार्टम होना था लेकिन चिकित्सकों के समय से नहीं पहुंच पाने के कारण पोस्टमार्टम प्रक्रिया 7.30 बजे प्रारंभ हो सकी। वहीं मृतकों में से अभी तक 18 लोगों की शिनाख्त हो सकी है। 
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में जब घायलों का पहुंचना प्रारंभ हुआ तब सरकारी अस्पताल में बिजली ही नहीं थी। घायलों का ईलाज टॉर्च की रोशनी में किया गया। परिजनों का आरोप है कि यदि अस्पताल में व्यवस्थाा सही होती तो मृतकों की संख्या कम होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद जिला कलेक्टर डॉ. एन.के. गुप्ता, एसपी अनिल कुमार टांक मौके पर पहुंचे और व्यवस्था संभालने में जुट गए। जानकारी के अनुसार देर शाम अचानक तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया। सेवर के अन्नपूर्णा मैरिज गार्डन की दीवार बारिश और आंधी का झोंका सह नहीं सकी और दीवार गिर गई। हादसे में करीब 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 

मैरिज गार्डन में अचानक हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। वहां चल रहा खुशी का माहौल मातम में बदल गया।  एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसों में मृतक व घायलों के परिजनों की भीड़ अस्पताल में लग गई। अस्पताल में परिजनों के बिलखने से वहां का माहौल गमगीन हो गया।

 

अंधड़ से बचने के लिए करीब 12 से 13 फीट उंची दीवार के सहारे करीब 80 से 90 लोग खड़े थे

23 died after wall fall down of a marriage garden due to storm in bharatpur
मृतकों में 8 महिलाएं,4 बच्चों समेत 11 अन्य लोग शामिल हैं। बताया गया है कि अंधड़ से बचने के लिए करीब 12 से 13 फीट उंची दीवार के सहारे करीब 80 से 90 लोग खड़े थे जिसके बाद एकाएक दीवार भी ढह गई जिससे कई लोग दीवार के मलबे के नीचे दब गए। शादी में आए धराती बारातियों की मदद से ही लाशों और घायलों को मलबे के नीचे से निकाला गया।

जयपुर से गई थी बारात दूल्हा दुल्हन सुरक्षित

जयपुर के जौहरी बाजार निवासी सैनी समाज के लोग बारात लेकर भरतपुर गए थे जहां भरतपुर के मालीपुरा के परिवार से यह संबध होने जा रहा था। इस दिल दहला देने वाले हादसे में दूल्हा दुल्हन सुरक्षित बच गए मगर उनकी शादी के गवाह बने कई लोगों की जान चली गई।


हर तरफ मची चीख पुकार,अस्पताल में चरमराई व्यवस्था

एक तरफ हादसे के बाद जहां विवाह स्थल पर हर तरफ चीख पुकार मच गई तो वहीं दूसरी ओर भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा गई। जिले के इस बड़े अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम इस कदर है कि आए दिन यहां मरीज किसी ना किसी बात को लेकर हंगामा कर देते हैं। रातों रात हुए ऐसे हादसों के मद्देनजर अस्पताल में माकूल इंतजाम नहीं थे। 

बिजली हुई गुल
अचानक आंधी-बारिश आने के बाद भरतपुर शहर सहित अन्य इलाकों की बिजली गुल हो गई। इससे भरतपुर शहर अंधेरे में डूब गया। इसके अलावा इंटरनेट, टेलीफोन आदि सेवाएं भी प्रभावित हुईं।



मृतकों के नाम 

हादसे में जान गवांने वालों की शिनाख्तगी के बाद सेवर पुलिस थाने ने मृतकों के नामों की सूची जारी की है जो इस प्रकार है:
कुबेर 13 निवासी इंद्रोली 
रवि 23 निवासी जघीना गेट,भरतपुर
श्यामवीर गुर्जर मालीपुरा
प्रिंस मालीपुरा,
अंजू(28) मालीपुरा,
गीतादेवी (35) मालीपुरा,
विनोद(36) नगला 
हेमाराम मथुरा (उत्तर-प्रदेश), 
राघवेंद्र(18) पेंघोर कुम्हेर,
अशोक निवासी मथुरा,
विक्रम गुर्जर मालीपुरा,
अजय सिंह(19) मालीपुरा,
मदन सिंह (66) राल गोवर्धन,
राजकुमारी सेवर,
योगराज, विनोद (24) मालीपुरा,
इंद्रा(32)भरतपुर,
शकुंतला कोली (60),बेबी (38) कटरानमक भरतपुर,
गुलराज(40) सेवर,राजकुमारी कोली (42) गांधीनगर सेवर,
पूजा(13) गुदाबली कुम्हेर  
प्रदीप जाटव (16) विजय नगर भरतपुर 

फिलहाल पुलिस 2 मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed