फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   20 family force to left the house in jaisalmer

दबंगों ने पहले की हत्या और फिर दी धमकी, कई परिवारों ने छोड़ दिया घर

Wed, 04 Oct 2017 10:27 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 04 Oct 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
20 family force to left the house in jaisalmer
फाइल फोटो।
कई घटनाओं में दबंगों के आगे पुलिस प्रशासन भी बेबस नजर आता है। ऐसी ही एक घटना राजस्थान के जैसलमेर जिले से सामने आई है। जहां भोपाओं ने न केवल पहले एक लोक कलाकार की पीट-पीटकर हत्या कर दी, बल्कि अपितु उसके परिवार व समाज के अन्य लोगों को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद जान से मारने की भी धमकी दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धमकी से डरे 20 परिवार अपने घर छोड़कर जैसलमेर शहर में शरण के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। दरअसल जैसलमेर के फलसूण्ड गांव में मंगणियार जाति के परिवार रहते हैं, जो लोक कलाकार हैं। बीते 27 सितंबर को लोक कलाकार अहमदखां नजदीक के एक गांव में देवी मां के भजन गाने के लिए एक मंदिर में गया था। जहां भोपाओं (बाबाओं) ने एक अंधविश्वास के चलते उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

पूरा परिवार फिर रहा है मारा-मारा

20 family force to left the house in jaisalmer
फाइल फोटो।
आरोप है कि मंदिर के भोपा रमेश कुमार सुथार व उसके दो भाईयों के साथ उसका विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार विवाद भजन गाने के दौरान भोपा (बाबा) में देवी नहीं आने के कारण हुआ।

अंधविश्वास से भरे भोपा (बाबा) ने अपने भाईयों के साथ लोक कलाकार अहमदखां के साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार को अहमदखां के परिवार जन ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद दबंग भोपा (बाबा) रमेश कुमार व उसके भाईयों ने इन सभी को जान से मारने की धमकी दी है।

इसके बाद से ये परिवार गांव छोड़कर जैसलमेर शहर चले गए है। जहां इन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed