{"_id":"59c8a7384f1c1b88688b6649","slug":"18-year-old-girl-burnt-alive-in-banswara-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नहीं रही 'सीमा', दबंगों ने पहले दौड़ा-दौड़ाकर पीटा फिर जला दिया था जिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रही 'सीमा', दबंगों ने पहले दौड़ा-दौड़ाकर पीटा फिर जला दिया था जिंदा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगों ने पहले एक 18 वर्षीय युवती को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा फिर जिंदा जला दिया था। इतना दर्द सहने के बाद अब युवती की मौत हो गई है।
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के ईसरवाल गांव में शनिवार को युवती सीमा को दौड़ा दौड़ाकर पीटने के बहुचर्चित मामले में एक दुखद सूचना और आई है। जिंदगी और मौत के बीच एक दिन के संघर्ष के बाद सीमा अब नहीं रही है।
इस दिल दहला देने वाली घटना के तहत दबंगों द्वारा सीमा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया था और फिर उसे केरोसिन उड़ेलकर जिंदा ही जला डाला था। युवती का शरीर 70 प्रतिशत तक झुलस गया था। युवती को घटना वाले दिन रात दो बजे उदयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से युवती के परिजन उसे एमबी अस्पताल ले आए थे। यहां उसने सोमवार की सुबह नहीं देखी।
इधर, युवती को जलाने वाले आरोपी रवि और उसके मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

इशारों में कुछ बताना चाह रही थी सीमा, लेकिन...
इधर, बांसवाड़ा एसपी का कहना है कि इस मामले की हर दिशा में जांच की जा रही है। प्रथमदृश्टया जो बात सामने आई है वो ये है कि आरोपी रवि और मृतका सीमा के बीच प्यार होने की बात रवि के परिजनों को पता लग गई थी। इसके बाद किसी विवाद के चलते सीमा को जला दिया गया था।
जानकारी अनुसार सीमा जब अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही थी, तब वह अपने माता-पिता को इशारों में कुछ बताना चाह रही थी, मगर आखिर में उसकी हिम्मत टूट गई और वो हमेशा के लिए खामोश हो गई।
पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपी रवि उसकी बेटी से शादी करना चाहता था। सीमा ने उससे शादी के लिए इनकार कर दिया तो वह यह सह नहीं सका। उसने अपने पिता के साथ मिलकर सीमा का ये हश्र कर दिया।

शादी के लिए जुटाए पैसे, एक दिन के इलाज में ही खर्च
घटना वाले दिन सीमा का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उसके परिजनों के एक दिन में ही इलाज के सारे पैसे खत्त्म हो गए। मजबूरन उसे उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मजदूरी कर पेट पालने वाले सीमा के माता-पिता दीपावली के बाद ही सीमा की शादी करवाने वाले थे, मगर शादी के लिए इक्ट्ठा किया सारा पैसा उसके एक दिन के इलाज में ही खर्च हो गया। अपनी बेटी की मौत से सदमे में आए युवती सीमा के पिता कुबेर ने कहा कि जिन लोगों ने उसकी बेटी का ये हाल किया था वो बहुत ही खतरनाक लोग हैं और उन्हें भी ऐसे ही जला के मार डालेंगे।