{"_id":"5981be5f4f1c1b27738b4d7d","slug":"17-year-old-boy-robbed-a-woman-by-hypnotizing-her-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यूस पीने के बाद इस महिला ने सौंप दिए 2.50 लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यूस पीने के बाद इस महिला ने सौंप दिए 2.50 लाख के जेवर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 02 Aug 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
सोना वरयानी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बातों में उलझा कर एक नाबालिग लड़के ने महिला को ज्यूस आॅफर किया। ज्यूस पीने के बाद महिला ने ढाई लाख रुपए के जेवर राजी-राजी उस व्यक्ति को सौंप दिए। इसके बाद वह लड़का जेवर लेकर फरार हो गया।
मामला अजमेर जिले का है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वैशालीनगर के यूआईटी काॅलोनी निवासी सोना वरयानी ने बताया कि वह कवंडसपुरा क्षेत्र में खरीददारी करने आई थी जहां उसे एक 17-18 साल का लड़का मिला। इस लड़के ने उससे किशनगढ़ का रास्ता पूछा और कहा कि वह पैदल ही अजमेर से करीब 34 किलोमीटर दूर किशनगढ़ पैदल ही निकल जाएगा।
इसी दौरान वहां एक युवक भी वहां आ गया और उसने महिला को लड़के की मदद करने की बात कही और साथ में ले गया। इसके बाद उन्होंने उसे फव्वारा सर्किल के पास ज्यूस पिलाया और गहने रूमाल में बांधने की बात कही। उनकी बात सुनकर महिला ने अपने गहने उन्हें दे दिए जिसके बाद फिर महिला को अपने साथ में क्या क्या हुआ ऐसा कुछ भी याद नहीं रहा बाद में जब होश आया तो उसे ठगी का अहसास हुआ। वरयानी ने बताया कि लगभग ढाई लाख रूपए के गहने, मोबाईल और पन्द्रह सौ रूपए नगद भी बदमाशों ने उससे लूट लिए। सोना वरयानी की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस बदमाशों का सुराग लगा रही है।