फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   143 people died in rajasthan still due to swine flu

अभी तक 143 लोगों की जान ले चुकी है यह बीमारी, जरा संभलकर...

Sat, 16 Sep 2017 10:27 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 16 Sep 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
143 people died in rajasthan still due to swine flu
swine flu

सरकार के तमाम दावों के बाद भी मौसमी बीमारियां लोगों के लिए प्राणघातक बनी हुई हैं।

विज्ञापन



महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में जड़ें जमा चुका स्वाइन फ्लू लगातार हो रही मौत का कारण बना हुआ है। राजस्थान में तो हालात दिनोंदिन बिगड़ते जा रहे हैं। साल की शुरुआत से अब तक राजस्थान में स्वाइन फ्लू से 143 लोग दम तोड़ चुके है।

वहीं अब डेंगू भी मौत का कारण बन रहा है। शुक्रवार को कोचिंग सिटी कोटा में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जिसमें दो महिलाओं की मौत डेंगू के कारण जबकि एक मौत स्वाइन फ्लू से हुई है। स्वाइन फ्लू के कारण मरने वाली महिला भूली देवी पांच माह की गर्भवती थी। स्वाइन फ्लू के कारण जिले में हुई मौत का आंकड़ा 20 तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

सरकारी प्रयास से नहीं मिल रहा परिणाम

143 people died in rajasthan still due to swine flu
स्वाइन फ्लू

वहीं राजस्थान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिल रहे हैं। जानकारी के अनुसार जनवरी से अभी तक करीब 1900 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिले हैं, वहीं राजस्थान सरकार इस बीमारी की रोकथाम के लिए प्रतिदिन नए दावे कर रही है, लेकिन परिणाम शून्य ही दिख रहे हैं। क्योंकि मौतों का सिलसिला थम ही नहीं रहा।

राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में नियमित सर्वे कराए जा रहे हैं और टेमीफ्लू का वितरण भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed