अभी तक 143 लोगों की जान ले चुकी है यह बीमारी, जरा संभलकर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के तमाम दावों के बाद भी मौसमी बीमारियां लोगों के लिए प्राणघातक बनी हुई हैं।
महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में जड़ें जमा चुका स्वाइन फ्लू लगातार हो रही मौत का कारण बना हुआ है। राजस्थान में तो हालात दिनोंदिन बिगड़ते जा रहे हैं। साल की शुरुआत से अब तक राजस्थान में स्वाइन फ्लू से 143 लोग दम तोड़ चुके है।
वहीं अब डेंगू भी मौत का कारण बन रहा है। शुक्रवार को कोचिंग सिटी कोटा में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जिसमें दो महिलाओं की मौत डेंगू के कारण जबकि एक मौत स्वाइन फ्लू से हुई है। स्वाइन फ्लू के कारण मरने वाली महिला भूली देवी पांच माह की गर्भवती थी। स्वाइन फ्लू के कारण जिले में हुई मौत का आंकड़ा 20 तक पहुंच गया है।
सरकारी प्रयास से नहीं मिल रहा परिणाम
वहीं राजस्थान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिल रहे हैं। जानकारी के अनुसार जनवरी से अभी तक करीब 1900 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिले हैं, वहीं राजस्थान सरकार इस बीमारी की रोकथाम के लिए प्रतिदिन नए दावे कर रही है, लेकिन परिणाम शून्य ही दिख रहे हैं। क्योंकि मौतों का सिलसिला थम ही नहीं रहा।
राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में नियमित सर्वे कराए जा रहे हैं और टेमीफ्लू का वितरण भी किया जा रहा है।