फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   140 girls will now come to college from Scooty

140 छात्राएं अब स्कूटी से आएंगी कॉलेज

Thu, 20 Jul 2017 02:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 20 Jul 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
140 girls will now come to college from Scooty
स्कूटी की चाबी सौंपते मंत्री - फोटो : amar ujala
अलवर में आज गौरी देवी महाविद्यालय में देवनारायण योजना के तहत स्कूटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 140 छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री हेमसिंह भड़ाना रहे, जिन्होंने सभी 140 छात्राओं को स्कूटी प्रदान की। स्कूटी वितरण में 91 बालिकाओं को देवनारायण योजना के तहत और 49 बालिकाओं को प्रतिभावान छात्रा के तौर पर स्कूटी प्रदान की गई। इस दौरान मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने कहा कि देवनारायण योजना के तहत बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष इस योजना के तहत स्कूटी वितरण कार्यक्रम किया जाता है। ताकि दूरदराज से आने वाली छात्राओं को अपने कॉलेज में जाने के लिए परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन


स्कूटी पाकर छात्राओं में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। नारायणपुर निवासी छात्रा कविता ने बताया कि वह पारिवारिक रूप से गरीब है और स्कूटी मिलने के बाद वह बसों के किरायों से बच पाएगी और एक साथ दोनों बहने कॉलेज आ—जा सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान करीब 1 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित होने से मंत्री सहित अन्य सभी लोगों को गर्मी ने परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed