फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   108 Shivaling made of sand

सावन स्पेशल: भोले की ऐसी भक्ति, मिट्टी से बनाए प्रभु के 108 शिवलिंग

Mon, 17 Jul 2017 01:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 17 Jul 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
108 Shivaling made of sand
सेंड आर्टिस्ट अजय रावत - फोटो : अमर उजाला
अजमेर के सेंड आर्टिस्ट ने अपनी कला से सावन में भगवान शिव की भक्ति का निराला तरीका अपनाया है। सेंड आर्टिस्ट ने रेत से इतने शिवलिंग बनाए कि देखने वाले दंग रह गए। सावन के दूसरे सोमवार पर इस कला को देखकर सभी लोगों ने जमकर तारीफ की।
विज्ञापन


अजमेर के तीर्थ नगरी पुष्कर में सेंड आर्टिस्ट अजय रावत ने अलग अंदाज में भोले की भक्ति की। रावत ने रेगिस्तान में मिट्टी से 108 शिवलिंग बनाए। यहां इन शिवलिंग की पूजा के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। पुष्कर में मिट्टी से बने सैकड़ों शिवलिंग का नजारा देखने लायक था। अजय रावत की इस कला को देखने के लिए विदेशी सैलानी भी यहां पहुंचे।
विज्ञापन


अजय ने बताया कि ये शिवलिंग बनाने में 7 घंटों का समय और अथक मेहनत करनी पड़ी। लगातार कई घंटों तक काम करके 108 शिवलिंग को वे रेत पर उकेर पाए।

 

पहले लिखी थी हनुमान चालीसा

108 Shivaling made of sand
सेंड आर्टिस्ट अजय रावत - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले भी अजय रावत ने तम्बाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर कलाकृति बनाई। इस कलाकृति के जरिये आर्टिस्ट ने देशी व विदेशी पर्यटकों से तम्बाकू छोड़ने की अपील की। पुष्कर निवासी सेंड आर्टिस्ट अजय रावत ने तम्बाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर 'तम्बाकू सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है' को दर्शाती सेंड आर्ट बनाई।  

इसके साथ ही, अजय रावत मिट्टी से पूरी हनुमान चालीसा भी उकेर कर लोगों का ध्यान आकर्षित कर चुके हैं। अजय को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed