{"_id":"5926c2414f1c1b9430536551","slug":"1000-buildings-will-be-tibeko-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग की पहल, 1000 भवन होंगे 'टबेको फ्री'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग की पहल, 1000 भवन होंगे 'टबेको फ्री'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 25 May 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग के तहत आने वाले स्कूलों के तम्बाकू मुक्त परिसर बनाए जाने के बाद अब सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग भी चेता है। विभाग की ओर से अपने तहत आने वाले करीब एक हजार भवनों को तंबाकू मुक्त परिसर बनाने की कवायद शुरू की गई है। ताजा आदेशों के मुताबिक निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधीन एक हजार भवनों को पूर्ण तम्बाकू मुक्त परिसर बनाया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि विभाग के क्षेत्राधिकारी की परिधि में आने वाले सभी भवनों को COTPA (सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम), 2003 की सख्ती से अनुपालना के लिए धूम्रपान व तम्बाकू निषेध के फ्लेक्स लगाए जाएंगे। इसके साथ ही अधिनियम की धारा 4 के उल्लंघन पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तर अधिनियम के प्रावधानों की अनुपालना एवं त्रैमासिक समीक्षा के लिए अशिन शर्मा, उप निदेशक (नशामुक्ति) नोडल अधिकारी होंगे। COTPA (सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम), 2003 अंतर्गत कार्यवाही करने के लिए सभी प्राधिकृत अधिकारियों, कर्मचारियों को वाग्धारा संस्थान के माध्यम से प्रशिक्षण दिलवाया गया।