{"_id":"59462be04f1c1b9a578b48c9","slug":"100-people-have-eaten-bad-food-admitted-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांजीबड़े ने बिगाड़ा शादी में 'स्वाद', सौ को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांजीबड़े ने बिगाड़ा शादी में 'स्वाद', सौ को पहुंचाया अस्पताल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के चलते खाना खराब होने से बड़ी संख्या में एक साथ लोगों के बीमार होने की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। अलवर में शनिवार रात एक शादी समारोह में बना खाना खाने से करीब सौ लोग बीमार पड़ गए। पेट दर्द और उल्टी दस्त की शिकायत होने के बाद कई लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
मामला अलवर के खेड़ली के रामपुरा गांव में शनिवार रात को शादी के बाद प्रीतिभोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेहमानों को बाकी व्यंजनों के साथ ही कांजीवड़ा भी परोसा गया। कहा जा रहा है कि खराब कांजीबड़ा खाने से ही लोगों की तबीयत खराब हुई है। कांजीबड़ा उड़द की दाल का बनता है, गर्मी होने के चलते वह जल्द ही खराब हो गया।
मेहमानों के पेट दर्द और उल्टी दर्द की शिकायत होने लगी। एक के बाद एक करीब सौ लोगों ने इस तरह की परेशानी के बारे में बताया। उनमें से कई लोगो को अस्पताल ले जाया गया। सौ लोगों से करीब सत्तर लोगों को अस्पताल से ईलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही भरतपुर के हलैना थाना इलाके में आने वाले सरसैना गांव में शुक्रवार रात एक परिवार की ओर से मृत्युभोज का आयोजन किया गया था। इसमें जलेबी भी परोसी गई। लोगों का कहना है कि जलेबी में कुछ गड़बड़ी थी। जिसे खाने से उनकी तबीयत बिगड़ गई।