{"_id":"5969e7014f1c1b937a8b4ae7","slug":"1-suspect-arrested-from-indo-pak-border-in-sri-ganganagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक सीमा पर हथियार समेत संदिग्ध गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक सीमा पर हथियार समेत संदिग्ध गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 15 Jul 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर धरा गया संदिग्ध
- फोटो : amar ujala
बीएसएफ ने श्रीगंगानगर में आज भारत-पाक सीमा के नजदीक एक संदिग्ध को देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार बीएसएफ ने श्रीगंगानगर के कोठा इलाके में हथियार तस्कर को सूचना पर सर्च आॅपरेशन चलाया। इस दौरान बीएसएफ और पुलिस ने की टीम ने कोठा चक के नजदीक गारम पक्की के तरफ से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। यह व्यक्ति मोटर साइकिल पर पंजाब की ओर जा रहा था।
यहां से अन्तरराष्ट्रीय सीमा करीब तीन किलोमीटर दूर है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल, दो मोबाईल फोन, तीन सिम कार्ड और 102 रुपए नगद बरामद किए गए। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम मंड सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी हरिपुरा, पुलिस स्टेशन खुइयाँ सरवर, फजिल्का, पंजाब बताया। प्रारम्भिक पूछताछ करने के बाद बीएसएफ ने संदिग्ध को हिन्दुमलकोट पुलिस थाना के सुपुर्द कर दिया।