{"_id":"5b84fa3d42c792464e17746f","slug":"spending-8-years-in-uk-jail-for-wife-murder-man-will-spend-another-20-years-in-indian-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या का दोषी पति 8 साल से था ब्रिटेन की जेल में बंद, अब भारत की जेल में बाकी की सजा काटेगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या का दोषी पति 8 साल से था ब्रिटेन की जेल में बंद, अब भारत की जेल में बाकी की सजा काटेगा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार भारत में अंतरराष्ट्रीय तौर पर किसी अपराधी को ट्रांसफर किया जा रहा है। ये मामला है एक ऐसे व्यक्ति का जिसने अपनी पत्नी गीता ऑलाख की 16 नवंबर, 2009 को लंदन में हत्या करवाई थी। जिसके बाद पत्नी की हत्या के दोषी हरप्रीत ऑलाख को 28 साल की जेल की सजा सुनाई गई। हरप्रीत एक एनआरआई है जो कि लंदन में रह रहा था। वह अपनी सजा के 8 साल लंदन की जेल में ही बीता चुका है। अब बाकी के 20 साल वह अमृतसर की जेल में बिताएगा। उसे लंदन से अमृतसर की जेल में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
कैदियों पर प्रत्यावर्तन अधिनियम के तहत कैदी का ट्रांसफर किया गया है। इसपर ब्रिटेन और भारत ने हस्ताक्षर किए हैं। कैदी को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाब जेल के तीन अधिकारी लेने आएंगे। जो कि ब्रिटेन पुलिस से उसकी कस्टडी लेंगे। मामले पर पंजाब के जेल मंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा का कहना है कि जुलाई के पहले हफ्ते में विदेश मंत्रालय से बात की गई कि हरप्रीत अपनी बाकी की सजा अमृतसर की जेल में बिताना चाहता है। जिसके बाद सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी हुईं और यूके की जेल ने भी इसपर कोई आपत्ति नहीं जताई। हरप्रीत मंगलवार को दिल्ली आ जाएगा जहां से उसे सीधे अमृतसर की सेंट्रल जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
8 साल पहले करवाई थी पत्नी की हत्या
16 नवंबर, 2009 को हरप्रीत ने लंदन में अपनी पत्नी की हत्या करवाई थी। उस वक्त उसकी उम्र 32 साल थी और उसके दो बेटे भी थे। उसने अपनी पत्नी गीता को मरवाने के लिए दो लोगों को पैसे दिए। गीता की उम्र 28 साल थी और वह एशियन रेडियो स्टेशन में रिसेपशनिस्ट थी। दोनों हमलावरों ने गीता पर हमला किया। जिसके बाद उसके सिर पर गहरी चोट आई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन