फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Parents Kept 13 Kids Shackled As Slaves in Their Home in California

शर्मनाक: अपने 13 बच्चों को जेल से भी बदतर सजा दे रहे थे ये मां-बाप, पर क्यों?

Tue, 16 Jan 2018 12:30 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 16 Jan 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
Parents Kept 13 Kids Shackled As Slaves in Their Home in California
- फोटो : Riverside county sheriff's Dept

कैलिफॉर्निया में एक ऐसे माता-पिता को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने अपने 13 बच्चों को बंधक बनाकर रखा था। उन्होंने बच्चों को बेड पर चेन और ताले से बांधकर रखा था। इनमें से कई बच्चे बहुत छोटे भी हैं, सबसे छोटे बच्चे की उम्र दो साल है।

विज्ञापन


57 साल के डेविड एलेन तुर्पिन और 49 साल की लुईस ऐना तुर्पिन को प्रताड़ित करने और बच्चों को खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, ये 13 बच्चे दो से 29 साल तक के हैं। ये लोग लॉस एंजेलिस के 59 मील उत्तर-पूर्व में पैरीस में एक घर में पाए गए।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि वो लोग भाई-बहन हैं। रिवरसाइड शेरिफ्स विभाग ने कहा, 'रविवार को घर से भागे एक पीड़ित ने अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी थी। उसने घर में मिले एक सेल्यूलर फोन से इमरजेंसी नंबर परफोन किया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

ठीक से नहीं मिला खाना

Parents Kept 13 Kids Shackled As Slaves in Their Home in California

वहां से मिली एक लड़की का कहना है कि उसके माता-पिता ने उसके 12 और भाई-बहनों को बंधक बनाकर रखा था। पुलिस के अनुसार, ये लड़की 10 साल की लग रही है और बहुत कमजोर है।

पुलिस अधिकारियों ने बाद में पाया कि कई बच्चों को बेड पर चेन और तालों से बांधकर रखा गया था और उस जगह पर बहुत बदबू भी आ रही थी। पुलिस के मुताबिक बच्चों के माता-पिता इस बात का ठीक से जवाब नहीं दे रहे हैं कि उन्होंने बच्चों को ऐसे हालातों में क्यों रखा था।

अधिकारी ये देखकर हैरान थे कि घर से मिले बच्चों में से सात बच्चे 18 से 29 साल के बीचे के थे। पुलिस का कहना है, पीड़ित कुपोषित थे और बहुत गंदे थे। सभी पीड़ितों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है।

 फिलहाल आरोपी 13 बच्चों के माता-पिता को 9 मिलियन डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed