फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Over 500 Complaints were registered Against Anubhav Mittal's Company Ablaze Info Solutions

अनुभव मित्तल की कंपनी के खिलाफ दर्ज हैं 500 से ज्यादा शिकायतें

Fri, 03 Mar 2017 02:18 AM IST
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर} Updated Fri, 03 Mar 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
Over 500 Complaints were registered Against Anubhav Mittal's Company Ablaze Info Solutions
anubhav mittal - फोटो : अमर उजाला
लाइक के नाम पर 3700 करोड़ की ठगी करने वाले अनुभव मित्तल की कपंनी एबलेज इंफो सॉल्यूशन लिमिटेड कंपनी के खिलाफ गाजियाबाद में अब तक 518 शिकायतें पुलिस को मिली हैं।
विज्ञापन


यह शिकायतें डीआईजी और एसएसपी कार्यालय में ई-मेल और डाक से आई हैं। एसएसपी ने सभी थानों को उनके क्षेत्र के शिकायती पत्र भेजे हैं। सीओ सेकेंड ने बताया कि अब एबलेज इंफो के खिलाफ  एक और एफआईआर कराई जाएगी। इससे पहले गाजियाबाद पुलिस ने कविनगर थाने में एबलेज इंफो के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी जांच नोएडा की एसआईटी को भेजी गई है।
विज्ञापन


नोएडा स्थित सेक्टर-63 में चलने वाली ऑनलाइन एबलेज इंफो कंपनी के फर्जीवाड़े का एसटीएफ  ने खुलासा किया था। इसमें कंपनी के मालिक अनुभव मित्तल सहित कई लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इस कंपनी पर आरोप है कि इसने निवेशकों के 3700 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

57 हजार से लेकर 10 लाख रुपए तक लगे हैं 

Over 500 Complaints were registered Against Anubhav Mittal's Company Ablaze Info Solutions
anubhav mittal (file photo) - फोटो : अमर उजाला
सीओ सेकेंड के मुताबिक, इस कंपनी का एक दफ्तर आरडीसी में भी था, जिसे सील कर दिया गया है। सभी 518 शिकायतों की थानों के हिसाब से जांच होगी और रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसके बाद इसकी जांच एसआईटी को भेज दी जाएगी। पुलिस को मिली शिकायतों में कई प्रपत्र ऐसे हैं, जिनमें एक ही परिवार के कई लोग ठगी के शिकार हुए हैं।

सीओ सेकेंड ने बताया कि पुलिस को मिली शिकायतों में लोगों के 57 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक लगे हैं। राजनगर के रहने वाले नेहरा परिवार के करीब आठ लोगों के कंपनी में 10 लाख रुपये फंसे हैं। वहीं, शिवानी शर्मा का कहना है कि उनकी तीन आईडी कंपनी में लगी हैं, जिनमें करीब डेढ़ लाख रुपये फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed