फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yes, I said that I will resign due to certain developments said CM Kumarswamy

कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी बोले, 'हां, मैंने कहा था मैं इस्तीफा दूंगा'

Thu, 31 Jan 2019 01:05 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 31 Jan 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Yes, I said that I will resign due to certain developments said CM Kumarswamy
HD Kumarswamy

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने गुरुवार को अपने इस्तीफे वाले बयान पर कहा है कि उन्होंने इस्तीफा देने की बात कही थी। उन्होंने कहा, "मैं राज्य के आप सभी लोगों को बोल रहा हूं कि मुझमें विश्वास रखें। हां, मैंने कल कहा था कि मैं कुछ घटनाक्रमों के चलते इस्तीफा दे दूंगा। कुछ लोग मेरे खिलाफ बातचीत कर रहे हैं जिसके कारण मैंने ऐसा कहा था।"


loader
 

क्या है पुराना बयान

बुधवार को कुमारस्वामी ने कहा था कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा था, "हां, मैंने कहा था कि अगर कांग्रेस के नेता मुझे निशाना बनाते रहे तो मैं पद छोड़ दूंगा।"

जेडीएस के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था, "अगर वे (कांग्रेसी नेता) फिर से इस तरह के बयान देंगे तो मैं कितने दिन तक यह सब बर्दाश करता रहूंगा। सत्ता तो अल्पकालिक है। जो चीज स्थायी है वह है आप (पार्टी कार्यकर्ता)। और इस राज्य की साढ़े छह करोड़ जनता है।"

एचडी कुमारस्वामी ने पद छोड़ने की धमकी इससे पहले कांग्रेस विधायक के बयान के बाद दी थी। जिसमें उन्होंने कोऑर्डिनेशन कमिटी के चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को अपना सीएम बताया था।

कांग्रेस विधायक के बयान पर मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा था, "कांग्रेस नेताओं को इन सभी मुद्दों को देखना होगा, मुझे इससे कोई मतलब नहीं है। अगर वे सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, तो मैं पद छोड़ने के लिए तैयार हूं। वह सीमा पार कर रहे हैं... कांग्रेस नेताओं को अपने विधायकों को नियंत्रित करना चाहिए।" बता दें कि कांग्रेस विधायकों ने सिद्धारमैया को अपना नेता बताया था।

क्या बोला था कांग्रेस विधायक ने?

गठबंधन की सरकार की आलोचना करते हुए कांग्रेस विधायक एसटी सोमशेखर ने कहा, "गठबंधन सरकार को सत्ता में आए सात महीने हो गए हैं, लेकिन विकास का काम अभी तक नहीं हुआ है।" सोमशेखर ने आगे कहा, "अगर सिद्धारमैया को पांच साल का और कार्यकाल मिल जाता, तो हम असल विकास देखते।"

सिद्धारमैया ने किया था समर्थन

सिद्धारमैया ने भी इस बात पर अपने समर्थकों का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में एक और कार्यकाल मिला होता, तो उनकी सरकार ने जो विकास कार्य शुरू किए थे, वह पूरे होते। उन्होंने दावा किया कि उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने उन्हें हराया है। उन्होंने कहा था, "वो स्मीयर कैंपन (झूठे आरोप लगाकर व्यक्ति को सार्वजनिक तौर पर बदनाम करने की योजना) में शामिल थे और उन्हें मुझसे जलन हो रही थी इसलिए उन्होंने मेरी हार को इंजीनियर्ड किया।"

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिदायत

कर्नाटक में मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के इस्तीफे की धमकी के एक दिन बाद बुधवार को ही सरकार में उसकी सहयोगी कांग्रेस बचाव की मुद्रा में आ गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गठबंधन की ‘लक्ष्मण रेखा’ का उल्लंघन नहीं करने को कहा है। साथ ही राज्य सरकार के खिलाफ सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं करने की हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed