फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Xavier Institute of Management 8th media conclave today live updates

मीडिया कॉन्क्लेव: जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट का कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने बताए ब्रांड को शीर्ष पर रखने के फॉर्मूले

Sun, 10 Oct 2021 05:08 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 10 Oct 2021 05:08 PM IST
सार

‘कम्युनिके’ के आठवें संस्करण में जाने-माने विशेषज्ञों के पैनल ने जनसंपर्क के बदलते तरीके और डोमिनोज की तर्ज पर ब्रांड को शीर्ष पर रखने के फार्मूले बताए। 

विज्ञापन
Xavier Institute of Management 8th media conclave today live updates
जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, भुवनेश्वर (एक्सआईएमबी) का वार्षिक मीडिया कॉन्क्लेव ‘कम्युनिके-2021’ आज यानी रविवार को आयोजित हुआ। इसमें जनसंपर्क जगत की नामचीन हस्तियों ने कोरोना वायरस काल जैसी चुनौतियों के बावजूद कंपनी की ब्रांड वैल्यू को बनाए रखने और उपभोक्ताओं का विश्वास जीतने के तरीके बताए। अमर उजाला इस प्रतिष्ठित कॉन्क्लेव का मीडिया पार्टनर है। 

विज्ञापन


यहां बर्गर किंग कॉरपोरेशन के ब्रांड एवं कम्युनिकेशन हेड प्रशांत सुखवानी ने जेफ बेजोस के कथन कि 'आपका ब्रांड वह है जो बाकी लोग तब कहते हैं जब आप कमरे में नहीं होते हैं' का उल्लेख करते हुए कहा कि सफल पब्लिक रिलेशन के लिए चार बिंदुओं को समझना बहुत जरूरी है। ये चार बिंदु हैं, पावर ऑफ वन, पावर आफ मैनी, पावर आफ एवरीडे, पावर ऑफ मूमेंट्स। परिस्थितियों को समझना और उसके अनुसार कार्य करना जरूरी है।
विज्ञापन


इस मकसद से हुआ कॉन्क्लेव
एक्सआईएमबी की मीडिया और पीआर इकाई (इलुमिनेटिक्स) की ओर से ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किए जा रहे ‘कम्युनिके-2021’ का ध्येय वाक्य है– डोमिनो इफेक्ट पीआर: लोगों के हाथों में संचार। महामारी और सोशल मीडिया के दौर में विचार और ट्रेंड बिल्कुल डोमिनोज की तरह फैलते हैं और समाज में एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं। इसे ध्यान में रखकर कॉन्क्लेव की थीम भी रखी गई है। आज के समय में किसी कंपनी का सारा जनसंपर्क डाटा उपभोक्ताओं और हिस्सेदारों की अंगुली पर रहता है। ऐसे में उन्हें जोड़े रखना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये विशेषज्ञ दे रहे हैं अपनी राय
‘कम्युनिके’ के आठवें संस्करण में जनसंपर्क के बदलते तरीके और डोमिनोज की तर्ज पर ब्रांड को शीर्ष पर रखने के फार्मूले बताने के लिए जाने-माने विशेषज्ञों का पैनल मौजूद रहा। इसमें बर्गर किंग कॉर्पोरेशन के ब्रांड एवं कम्युनिकेशन हेड प्रशांत सुखवानी, एडफैक्टर्स पीआर कम्युनिकेशन कंसल्टेंट के निदेशक समीर कपूर, अर्बन कंपनी में पीआर एंड कम्युनिकेशन के असोसिएट डायरेक्टर भव्य शर्मा और ओगिल्वी के मैनेजिंग पार्टनर मुदस्सर हुसैन जैसे जनसंपर्क क्षेत्र के बड़े नाम शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed