फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   why are vegetable prices increasing state wise price list in hindi

Vegetable: टमाटर 130 रुपये किलो, प्याज 50 पार, आलू की कीमतों में भी इजाफा, आखिर क्यों बढ़ रहे सब्जियों के दाम?

Sat, 06 Jul 2024 07:46 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 06 Jul 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार
Vegetable Price Hike: बीते एक महीने में टमाटर, आलू, प्याज जैसे प्रमुख सब्जियां महंगी हो गई हैं। एक महीने पहले देश में आलू की औसत कीमत 30.19 रुपये प्रति किलो थी जो अब बढ़कर 35.34 रुपये हो गई है। इसी तरह प्याज की औसत कीमत 32.53 से बढ़कर 43.01 रुपये और टमाटर की औसत कीमत 35.39 से बढ़कर 58.25 रुपये हो गई है।
loader
why are vegetable prices increasing state wise price list in hindi
सब्जियों के भाव बढ़े - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

देशभर के कई बाजारों में टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, आलू जैसी कई सब्जियों की कीमतें बढ़ गई हैं। कई राज्यों में टमाटर 100 से 130 रुपए किलो बिक रहा है। राजधानी दिल्ली से लेकर हिमाचल, चंडीगढ़ तक, इस मानसून में गोभी, लौकी, मिर्च जैसी दूसरी सब्जियां भी अचानक महंगी हो गई हैं।


आइए जानते हैं देशभर में कहां सब्जियों के दाम अधिक हैं? किन सब्जियों के दाम बढ़े हैं? इसकी वजह क्या है? स्थिति कब तक सामान्य हो जाएगी?

शिमला में सब्जियों के दाम बढ़े।
शिमला में सब्जियों के दाम बढ़े। - फोटो : संवाद
देशभर में कहां सब्जियों के दाम अधिक हैं?
बीते एक महीने में टमाटर, आलू, प्याज जैसे प्रमुख सब्जियां महंगी हो गई हैं। उपभोक्ता मंत्रालय के पोर्टल पर मौजूद जानकारी के अनुसार, पिछले महीने (5 जून से 5 जुलाई) की तुलना में आलू पांच रुपये महंगी हो गई है। इसी तरह प्याज की औसत कीमत में 10 रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ है। टमाटर के दाम करीब 23 रुपये का इजाफा हुआ है।  बीते एक महीने में आलू, प्याज और टमाटर की प्रति किलो अधिकतम कीमत क्रमश: 60 से बढ़कर 80 रुपये, 70 से बढ़कर 80 रुपये और 107 से बढ़कर 130 रुपये हो गए हैं। 

चंडीगढ़ में सब्जियों के दाम बढ़े
चंडीगढ़ में सब्जियों के दाम बढ़े - फोटो : संवाद
किन-किन स्थानों पर बढ़े हैं सब्जियों के दाम?
राजधानी दिल्ली में पिछले महीने आलू 30 रुपये किलो बिक रही थी जो अब बढ़कर 40 रुपये हो गई है। इसी तरह टमाटर के दाम 28 से बढ़कर 55 रुपये और प्याज के दाम 32 से बढ़कर 53 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। 

5 जून को पांच ऐसे राज्य थे जहां एक किलो आलू 40 रुपये से ज्यादा के भाव से बिकी थी। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सबसे ज्यादा 58.33 रुपये प्रति किलो दाम था। इसके बाद केरल में 47.25 रुपये, तमिलनाडु में 45.65, पुडुचेरी में 43 और मिजोरम 40.27 रुपये प्रति किलो भाव था। वहीं हरियाणा में सबसे कम 19.5 रुपये  में एक किलो आलू बिकी थी। 

अब एक महीने बाद नौ राज्य ऐसे हैं जहां एक किलो आलू 40 या इससे ज्यादा का मिल रही है। ये राज्य हैं अंडमान और निकोबार, पुडुचेरी, केरल, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र, मिजोरम, मणिपुर और दिल्ली। अंडमान और निकोबार में दाम सबसे ज्यादा 61.67 रुपये और बिहार में सबसे कम 28.03 रुपये रहा। 

स्वर्णजयंती नगर में सब्जियों की दुकान
स्वर्णजयंती नगर में सब्जियों की दुकान - फोटो : अमर उजाला
टमाटर के भाव कहां बढ़े?
दिल्ली में पिछले महीने 5 जून को टमाटर 28 रुपये किलो बिक रहा था जो एक महीने बाद बढ़कर 55 रुपये हो गया है। पिछले महीने सबसे महंगा टमाटर अंडमान एवं निकोबार में 76.67 रुपये किलो बिक रहा था। चार राज्य ऐसे थे जहां कीमतें 50 रुपये से ज्यादा थीं। ये राज्य थे अंडमान एवं निकोबार, मिजोरम, केरल और अरुणाचल प्रदेश। पंजाब में सबसे कम 22.79 रुपये प्रति किलो इसकी कीमत थी।  

अब एक महीने बाद कई राज्यों में टमाटर शतक लगा चुका है। चार राज्य ऐसे हैं जहां कीमतें 80 रुपये से ज्यादा हैं। ये राज्य हैं अंडमान एवं निकोबार, मेघालय, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश। अंडमान एवं निकोबार में सबसे अधिक 115.67 रुपये प्रति किलो टमाटर की कीमत है। चंडीगढ़ और मणिपुर में सबसे कम 40-40 रुपये प्रति किलो सब्जी का भाव है। 

प्याज
प्याज - फोटो : एएनआई
प्याज कहां महंगी हुई है?
राजधानी दिल्ली में पिछले महीने प्याज 32 रुपये किलो बिक रही थी जो अब बढ़कर 53 रुपये हो गई है। 5 जून को छह ऐसे राज्य थे जहां एक किलो प्याज 40 रुपये से ज्यादा के भाव से बिकी थी। ये प्रदेश थे मिजोरम, अंडमान एवं निकोबार, नगालैंड, सिक्किम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश। मिजोरम में सबसे ज्यादा 53.36 रुपये प्रति किलो दाम था। वहीं मध्य प्रदेश में सबसे कम 25.7 रुपये में एक किलो प्याज बिकी थी। 

अब एक महीने बाद सात राज्यों में प्याज अर्धशतक लगा चुकी है। ये राज्य हैं अंडमान एवं निकोबार, सिक्किम, नगालैंड, मिजोरम, दिल्ली, मेघालय और मणिपुर। अंडमान एवं निकोबार में सबसे अधिक 60.67 रुपये प्रति किलो प्याज की कीमत है। राजस्थान में सबसे कम 36.68 रुपये प्रति किलो सब्जी का भाव है।

फुटकर में सब्जी खरीदते लोग। संवाद
फुटकर में सब्जी खरीदते लोग। संवाद - फोटो : संवाद
क्यों बढ़ रहे सब्जी के दाम?
मेरठ में हरी सब्जियां महंगाई की आग में जल रही हैं। फुटकर में काफी सब्जियां 100 रुपये किलो या इससे ऊपर भाव में बिक रही हैं। अमर उजाला ने शनिवार को नवीन सब्जी मंडी और शहर के शारदा रोड, गढ़ रोड, पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा शिवचौक, बागपत  रोड, जेल चुंगी रोड पर फुटकर विक्रेताओं से सब्जी के भाव जाने। नवीन मंडी के आढ़ती एवं सब्जी मंडी एसो. के संरक्षक ओमपाल सैनी का कहना है कि अगस्त माह के पहले सप्ताह यानी शिवरात्रि तक हरी सब्जियों के भाव में और उछाल आने की उम्मीद है, क्योंकि कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग बंद होने के चलते मंडियों में सब्जी की आवक गिर जाएगी। बारिश के कारण बेल वाली सब्जियों की पैदावार कम हो जाएगी। दूसरे शहर दिल्ली आदि शहरों से भी सब्जियां कम ही आ पाएंगी। 
 
गढ़ रोड स्थित वैशाली के बाहर सब्जी फुटकर विक्रेता सचिन कुमार का कहना है कि थोक और फुटकर के भाव में दोगुने का अंतर इसलिए होता है कि मंडी से सब्जी अधिक वजन में तुलकर आती है और फुटकर  में 100 से 250 ग्राम तक में बेचनी पड़ती है। जिसके कारण वजन घट जाता है। कुछ सब्जियां हल्की और खराब भी निकली हैं।  

चंडीगढ़ में सेक्टर 26 स्थित मंडी के सब्जी विक्रेता पिंटू ने बताया कि बरसात के कारण आवक तेजी से प्रभावित हो रहा है। जो सब्जियां मंडी में कम आ रही हैं उनके दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं गर्मी और उमस के कारण भी सब्जियां तेजी से खराब हो रही हैं। इस कारण भी मंडी में आने के बाद दाम में तेजी आ जाती है।

शिमला में सब्जी विक्रेता शेर सिंह ने बताया कि सब्जी मंडी में मांग के अनुसार कम सब्जियां आ रही हैं। बरसात की वजह से फसल खराब हो रही है, जिसके चलते सब्जियों के दाम बढ़ना शुरू हो गए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed