{"_id":"687b5e3c97c53cad3c0b1b10","slug":"when-rahul-defended-robert-vadra-bjp-got-angry-said-using-the-constitutional-post-to-save-the-family-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: राहुल ने किया रॉबर्ट वाड्रा का बचाव तो भड़की भाजपा; कहा- संवैधानिक पद का इस्तेमाल कर परिवार को बचा रहे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: राहुल ने किया रॉबर्ट वाड्रा का बचाव तो भड़की भाजपा; कहा- संवैधानिक पद का इस्तेमाल कर परिवार को बचा रहे
Sat, 19 Jul 2025 02:28 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:28 PM IST
सार
ईडी ने एक आपराधिक मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की। इस पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर अपने बहनोई रॉबर्ट वाड्रा को परेशान करने का आरोप लगाया था। भाजपा ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया और उन पर परिवार को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सुधांशु त्रिवेदी
- फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
विस्तार
मनी लॉड्रिंग मामले में घिरे अपने बहनोई रॉबर्ट वाड्रा का बचाव करने पर भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। भाजपा ने कहा कि वे परिवार के अपराधों को संरक्षण देने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता के अपने सांविधानिक पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर अपने बहनोई रॉबर्ट वाड्रा को परेशान करने का आरोप लगाया था।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी ने एक पोस्ट में रॉबर्ट वाड्रा को अपना बहनोई कहकर संबोधित किया था और सरकार पर उनके खिलाफ जासूसी का आरोप लगाया था। राहुल गांधी के लिए यह मुद्दा पारिवारिक मुद्दा है और न कि राजनीतिक।
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भ्रष्टाचार के माध्यम से जुटाई गई वाड्रा की संपत्तियों की सुरक्षा के लिए आगे आए हैं। जबकि वे खुद भ्रष्टाचार के एक मामले में जमानत पर हैं। भाजपा नेता ने कहा कि क्या गांधी ने यह संदेश व्यक्तिगत हैसियत से या विपक्ष के नेता के रूप में पोस्ट किया है? उन्होंने अपने पारिवारिक अपराधों को बचाने के लिए अपने सांविधानिक पद का दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: माकपा नेता की राहुल गांधी को नसीहत, कहा- वे फूट डालने की बजाय धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट करें
सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के प्रथम परिवार पर सत्ता और धन की चाहत रखने का आरोप लगाया। भले ही इसका मतलब क्षेत्र या भाषा के नाम पर समाज को विभाजित करना हो। कांग्रेस का पहला परिवार भ्रष्टाचार में डूबा है, एक पारिवारिक मामले में राजनीतिक आरोप क्यों लगा रहा है? गांधी परिवार के सदस्य भ्रष्ट लोगों को बचा रहे हैं।
विपक्षी गठबंधन में हो रहा आंतरिक संघर्ष
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि विपक्षी दल इंडिया आंतरिक संघर्ष से घिरा हुआ है। सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले विघटन का सामना कर रहा है। जब विपक्षी गठबंधन का वर्तमान इतनी खराब स्थिति में है तो इसका भविष्य कितना बदतर होगा? उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह अब गठबंधन में नहीं है, जबकि सीपीआई (एम) ने केरल सरकार पर गांधी के हमले के बाद उन पर कटाक्ष किया है।
राहुल गांधी को विदेश नीति की समझ नहीं
सुधांशु त्रिवेदी ने चीन के साथ लेन-देन को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर किए गए कटाक्ष को लेकर राहुल गांधी को घेरा। उन्होंने कहा कि यह खेदजनक है कि जो व्यक्ति सबसे अधिक विदेश यात्रा करता है, उसे विदेश नीति की कोई समझ नहीं है। सरकार की नीति पर सर्कस बनाने के लिए उन्हें अपने दिमाग के सर्किट की जांच करवानी चाहिए। विदेश मंत्री एस जयशंकर की चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात पर राहुल गांधी ने कहा था कि वह भारत की विदेश नीति को नष्ट करने के लिए एक विकसित सर्कस चला रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 'देश के सम्मान से समझौता क्यों किया?' भारत-PAK संघर्ष विराम को लेकर ट्रंप के दावे पर कांग्रेस
ईडी ने क्या-क्या कार्रवाई की?
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को एक आपराधिक मामले में 56 साल के रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज की। संघीय जांच एजेंसी ने राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में स्थित 43 अचल संपत्तियों को भी जब्त किया, जिनकी कीमत 37.64 करोड़ रुपये है। ये संपत्तियां रॉबर्ट वाड्रा और स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड जैसी उनकी संबंधित संस्थाओं से संबंधित हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन