{"_id":"687b1a32f0fbda2aae05818e","slug":"why-did-you-compromise-with-the-honor-of-the-country-congress-on-trump-claim-regarding-india-pak-ceasefire-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress vs BJP: 'देश के सम्मान से समझौता क्यों किया?' भारत-PAK संघर्ष विराम को लेकर ट्रंप के दावे पर कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress vs BJP: 'देश के सम्मान से समझौता क्यों किया?' भारत-PAK संघर्ष विराम को लेकर ट्रंप के दावे पर कांग्रेस
Sat, 19 Jul 2025 09:38 AM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 19 Jul 2025 09:38 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि मेरी वजह से ही भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम पर सहमत हुए। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा। कांग्रेस ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के सम्मान से समझौता किया।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लेने पर एक बार फिर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने पीएम मोदी पर देश के सम्मान से समझौता करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने व्यापार के लिए देश के सम्मान से समझौता क्यों किया? दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि मेरी वजह से ही भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम पर सहमत हुए। इस मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी सरकार पर हमला बोला।
ट्रंप के पोस्ट को लेकर कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध में पांच जेट मार गिराए गए। उन्होंने 24वीं बार कहा कि मैंने व्यापार की धमकी देकर भारत-पाकिस्तान युद्ध रोक दिया। ट्रंप लगातार यह दोहरा रहे हैं और नरेंद्र मोदी चुप हैं। नरेंद्र मोदी ने व्यापार के लिए देश के सम्मान से समझौता क्यों किया?
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान में भूकंप के दो झटकों से दहशत का माहौल, म्यांमार में 3.7 तीव्रता से कांपी धरती
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि संसद का मानसून सत्र शुरू होने से ठीक दो दिन पहले, ट्रंप मिसाइल 24वीं बार फिर से उन्हीं दो संदेशों के साथ दागी गई। पहला यह कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोक दिया। दूसरा कि अगर युद्ध जारी रहा तो कोई व्यापार समझौता नहीं होगा। इसलिए अगर भारत और पाकिस्तान अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करना चाहते हैं, तो उन्हें तत्काल युद्धविराम के लिए सहमत होना होगा।
उन्होंने कहा कि इस बार राष्ट्रपति ट्रंप ने सनसनीखेज नया खुलासा किया कि हो सकता है कि पांच जेट मार गिराए गए हों। प्रधानमंत्री मोदी जिनकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सितंबर 2019 में हाउडी मोदी और फरवरी 2020 में नमस्ते ट्रंप के समय से वर्षों की दोस्ती और गले मिलने का रिश्ता है, को अब खुद संसद में स्पष्ट और दो टूक बयान देना होगा कि राष्ट्रपति ट्रंप पिछले 70 दिनों से क्या दावा कर रहे हैं?
ये भी पढ़ें: अमेरिकी विवि में पढ़ाई से भारतीयों का मोहभंग, कड़े वीजा नियमों से छात्रों की संख्या में 70 फीसदी की गिरावट
जानें ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि हमने कई युद्ध रोके। ये गंभीर युद्ध थे। भारत और पाकिस्तान में जो चल रहा था। वहां से विमानों को मार गिराया जा रहा था। मुझे लगता है कि पांच जेट मार गिराए गए थे। ये दो परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं। वे एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। आप जानते हैं कि यह युद्ध का और भी खतरनाक हो सकता था। हमने हाल ही में ईरान में जो किया, आपने उसे देखा, जहां हमने उनकी परमाणु क्षमता को पूरी तरह से खत्म कर दिया। इसके उलट भारत और पाकिस्तान लड़ते जा रहे थे। वे पीछे हटने को तैयार नहीं थे। यह बढ़ता ही जा रहा था। हमने इसे व्यापार के जरिए हल किया। हमने कहा कि एक व्यापार समझौता करते हैं। हम व्यापार समझौता नहीं कर रहे हैं, अगर आप ऐसे ही लड़ते रहेंगे तो। ट्रंप ने विकासशील देशों के समूह ब्रिक्स के सदस्यों से आयात पर 10% टैरिफ लगाने की अपनी धमकी दोहराई। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ये समूह कभी सार्थक रास्ते पर आ भी गया तो भी यह बहुत दिन तक नहीं टिक पाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन