फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   What New Record Did Giorgia Meloni Set in Italy? PM Modi Congratulates Her Calls It Reflection of Public Trust

पीएम मोदी के संदेश से मेलोनी खुश: बोलीं- दोस्ती के लिए धन्यवाद; इटली की प्रधानमंत्री को क्यों मिल रही बधाइयां?

Fri, 04 Sep 2026 01:15 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 04 Sep 2026 01:15 PM IST
सार

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी और इसे इटली की जनता के भरोसे का प्रतिबिंब बताया। पीएम मोदी ने मेलोनी की दोस्ती को भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने में अहम बताया। आइए, जानते हैं मेलोनी ने कौन सा नया रिकॉर्ड बनाया...

विज्ञापन
What New Record Did Giorgia Meloni Set in Italy? PM Modi Congratulates Her Calls It Reflection of Public Trust
इटली में मेलोनी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि इटली की जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे और विश्वास को दिखाती है। उन्होंने मेलोनी को अपनी मित्र बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।  इसके बाद पीएम मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया और भारत-इटली के रिश्तों को और मजबूत करने की बात कही। 

विज्ञापन


'इटली और भारत  संबंधों को और मजबूत करेंगे'
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई संदेश के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, प्रिय नरेंद्र मोदी, आपकी बातों और आपकी दोस्ती के लिए धन्यवाद। आज इटली और भारत के बीच संबंध पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं। पिछली मुलाकात के दौरान शुरू की गई ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ दोनों देशों के रिश्तों की अहमियत को दर्शाती है और साथ ही दोनों देशों की विशेषज्ञता को मिलाकर विकास के नए अवसर पैदा करने की साझा प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है। इटली और भारत मिलकर यूरोप और भारत के बीच संबंधों को और मजबूत करेंगे तथा ‘इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर’ के विकास के लिए भी साथ मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने मेलोनी को लेकर क्या कहा?

  • प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि मेलोनी का लगातार लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहना इटली के लोगों के भरोसे का प्रतिबिंब है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • उन्होंने मेलोनी को व्यक्तिगत रूप से अपनी मित्र बताया।
  • पीएम मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व और दोस्ती ने भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • पीएम मोदी ने मेलोनी को आगे की सफलता के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

भारत-इटली रिश्तों पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि मेलोनी की दोस्ती भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में अहम रही है। उन्होंने दोनों देशों के बीच करीबी सहयोग जारी रखने की उम्मीद जताई। पीएम मोदी के अनुसार, भारत और इटली मिलकर दोनों देशों के लोगों के लिए समृद्ध भविष्य बनाने की दिशा में काम कर सकते हैं। उन्होंने मेलोनी के साथ इस सहयोग को आगे बढ़ाने की इच्छा भी जताई।

आगे दोनों देशों के रिश्ते किस दिशा में बढ़ेंगे?

प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी के साथ भारत और इटली के बीच करीबी सहयोग जारी रखने की बात कही है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लोगों के लिए बेहतर और समृद्ध भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करना जरूरी है। पीएम मोदी ने मेलोनी को उनके कार्यकाल की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देने के साथ उनके लगातार सफल होने की कामना भी की। इस तरह मेलोनी की उपलब्धि के बहाने भारत ने इटली के साथ अपने विशेष रणनीतिक संबंधों को भी महत्व दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed