{"_id":"69fc098b07bca4d7a40597ec","slug":"west-bengal-suvendu-adhikari-aide-murder-police-investigation-cctv-north-24-parganas-tension-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या: पुलिस ने तेज की मामले की जांच, सीसीटीवी खंगाले: उत्तर 24 परगना में तनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शुभेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या: पुलिस ने तेज की मामले की जांच, सीसीटीवी खंगाले: उत्तर 24 परगना में तनाव
Thu, 07 May 2026 09:10 AM IST
निर्मल कांत
पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 07 May 2026 09:10 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल और कई टीमों के जरिये आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस को इस बात का भी शक है कि इसमें पेशेवर शूटर शामिल हो सकते हैं। घटना के बाद उत्तर 24 परगना के कई इलाकों में तनाव है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
शुभेंदु के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस हत्या में भाड़े के हत्यारे का इस्तेमाल किया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता से घर लौट रहे थे चंद्रनाथ रथ
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात उत्तर 24 परगना जिले में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह कोलकाता से अपने घर मध्यमग्राम लौट रहे थे, तभी दोलतला और मध्यमग्राम चौमाथा के बीच करीब साढ़े 10 बजे मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोका और गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मामले को लेकर क्या कहा?
पुलिस के मुताबिक, घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ियों में नंबर प्लेट नहीं थी और हमलावर हेलमेट पहने हुए थे ताकि उनकी पहचान न हो सके। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि हमले में लगभग छह से दस राउंड गोलियां चलाई गईं। गाड़ी में मौजूद चालक बुद्धदेव बेहरा भी इस हमले में घायल हो गए हैं और उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को शक है कि इस हमले में आधुनिक और शक्तिशाली हथियारों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
खाली कारतूस और गोलियां बरामद
फोरेंसिक जांच में यह संकेत मिला है कि हमलावरों ने संभवतः ग्लॉक 47एक्स पिस्टल का इस्तेमाल किया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस तरह के हथियार आम अपराधियों के पास नहीं होते, इसलिए जांच की जा रही है कि कहीं इसमें पेशेवर शूटर तो शामिल नहीं थे। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस और गोलियां भी बरामद की हैं। साथ ही एक संदिग्ध वाहन भी जब्त किया गया है, जिसकी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। हमले के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।
कई हिस्सों में तनाव का माहौल
उत्तर 24 परगना जिले के कुछ हिस्सों में तनाव का माहौल बना हुआ है। चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद पुलिस ने गुरुवार सुबह से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। स्थिति को देखते हुए मध्यमग्राम, दोलतला और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यह कदम तब उठाया गया, जब भाजपा समर्थकों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस की अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है और लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। भाजपा ने इस घटना को सुनियोजित हत्या बताया है।
ये भी पढ़ें: बंगाल में भाजपा सरकार के गठन की तैयारियां तेज: शनिवार को होगा शपथ ग्रहण; पीएम समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्या कहा?
एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए और यह एक योजनाबद्ध हत्या है, जिससे लोग डरे हुए हैं। वहीं, एक अन्य पार्टी समर्थक ने आरोप लगाया कि अपराधी बेखौफ होकर काम कर रहे हैं और इस मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जानी चाहिए। पुलिस ने कहा है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और जांच को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।
हाल ही में हुए कड़े विधानसभा चुनाव परिणामों के दो दिन बाद यह हत्या हुई है, जिसने पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मचा दी है। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई का आरोप लगाया है, जबकि टीएमसी ने भी अपने कार्यकर्ताओं पर हमलों के आरोप लगाए हैं।