{"_id":"69fbedc6fb0981ace406abea","slug":"suvendu-adhikari-west-bengal-chief-minister-oath-bjp-writers-building-nabanna-modi-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में भाजपा सरकार के गठन की तैयारियां तेज: शनिवार को होगा शपथ ग्रहण; पीएम समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में भाजपा सरकार के गठन की तैयारियां तेज: शनिवार को होगा शपथ ग्रहण; पीएम समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
Thu, 07 May 2026 07:11 AM IST
अमन तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 07 May 2026 07:11 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को शपथ समारोह होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में शनिवार को बिग्रेड परेड ग्राउंड में भव्य समारोह में शुभेंदु अधिकारी नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए शासित सभी 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सहयोगी दलों के अध्यक्ष और वरिष्ठ मंत्री शिरकत करेंगे। इससे पहले, केंद्रीय पर्यवेक्षक गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में शुक्रवार शाम चार बजे विधायक दल की बैठक में नेता का चयन होगा।
सूत्रों के मुताबिक, शनिवार सुबह 10 बजे सीएम समेत 30 मंत्री शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल गठन में आदिवासी व दलित प्रतिनिधित्व का खास ख्याल रखा जाएगा। पार्टी मंत्रिमंडल में एक तिहाई प्रतिनिधित्व महिलाओं को देना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक लगातार दो चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मात देने, फायरब्रांड नेता के रूप में खुद को स्थापित करने का लाभ शुभेंदु को मिला है।
नबान्न से राइटर्स बिल्डिंग में शिफ्ट होगा सचिवालय
बंगाल की राजनीति और प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव तय हो गया है। राज्य सचिवालय को हावड़ा स्थित नबान्न से हटाकर कोलकाता की ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग में स्थानांतरित किया जाएगा। यह कदम केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं माना जा रहा है, बल्कि इसे राजनीतिक और प्रतीकात्मक निर्णय के तौर पर भी देखा जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने पहले भी संकेत दिए थे कि सरकार बनने पर सचिवालय को राइटर्स बिल्डिंग से ही संचालित किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि अंतिम प्रशासनिक व्यवस्था नए मुख्यमंत्री के स्तर पर तय की जाएगी। शुरू में 8 से 10 विभागों को स्थानांतरित किया जा सकता है। बंगाल का सचिवालय अभी नबान्न से संचालित हो रहा था, जिसे वर्ष 2013 में तत्कालीन सरकार ने स्थानांतरित किया था। अब राज्य का प्रशासनिक केंद्र ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग में फिर लौटने जा रहा है।
विज्ञापन
असम में 12 को शपथ ग्रहण संभव
असम में भी नई सरकार की प्रक्रिया तेज हो गई है। सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को मंत्रिमंडल के साथ राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य को इस्तीफा सौंप दिया। शपथ ग्रहण 12 मई को हो सकता है। समारोह में पीएम मोदी शामिल होंगे। सरमा के नाम की औपचारिक घोषणा विधायक दल की बैठक में की होगी।
केरलम: मुख्यमंत्री पद के तीन दावेदार
केरलम में मुख्यमंत्री पद के लिए केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्नीथला और वीडी सतीशन प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। वेणुगोपाल व चेन्नीथला ने बुधवार को कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी से मुलाकात भी की।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन