फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata News ›   Kolkata Fire News Kolkata A fire broke out in a five-storey building in Kolkata, two people death including a 12-year-old child died

कोलकाता में पांच मंजिला इमारत में लगी आग, 12 साल के बच्चे सहित दो लोगों की मौत 

Sat, 17 Oct 2020 06:33 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 17 Oct 2020 06:33 AM IST
विज्ञापन
Kolkata Fire News Kolkata A fire broke out in a five-storey building in Kolkata, two people death including a 12-year-old child died
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में एक इमारत में लगी आग - फोटो : twitter

कोलकाता के गणेश चंद्र एवेन्यू में शुक्रवार रात पांच मंजिला एक आवासीय इमारत में लगी आग की चपेट में आने से 12 वर्षीय एक लड़के सहित दो लोगों की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि इमारत से सभी लोगों को निकाल लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में 12 वर्षीय एक बच्चे और एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है।

विज्ञापन

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़के ने डर की वजह से इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने कुछ मिनटों के बाद दम तोड़ दिया। एक महिला का शव इमारत के बाथरूम से मिला है। इमारत में रहने वाले दो लोग भी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित इमारत की पहली मंजिल पर आग लग गई जो ऊपरी मंजिल की ओर भी फैल गयी। बोस ने कहा कि सभी लोगों को बचा लिया गया है। आग नियंत्रण में है। अब उसे ठंडा करने काम किया जा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि इमारत के अंदर फंसे लोगों को बचाने और आग बुझाने के लिए कम से कम 25 दमकल गाड़ियां और एक हाइड्रोलिक सीढ़ी लगाई गई। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed