फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: IPS officer Bharati Ghosh resigns from her post

पश्चिम बंगाल: तबादले के बाद एसपी भारती घोष ने दिया इस्तीफा

Fri, 29 Dec 2017 05:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता Updated Fri, 29 Dec 2017 05:11 AM IST
विज्ञापन
West Bengal: IPS officer Bharati Ghosh resigns from her post
Bharati Ghosh

आईपीएस अफसर भारती घोष ने पश्चिम मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक पद से तबादले के बाद पुलिस महानिदेशक सुरजीत कर पुरकायस्थ को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बीते सप्ताह उनको पुलिस अधीक्षक के पद से हटा कर तीसरी बटालियन के कमांडेंट के तौर पर बैरकपुर भेज दिया गया था। हावर्ड से प्रबंधन में डिग्री लेने वाली भारत पुलिस सेवा में जाने से पहले यहां कलकत्ता प्रबंधन संस्थान में शिक्षक रह चुकी हैं।

विज्ञापन


भारती घोष संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के तहत लगभग एक दशक तक कोसोवो व बोसनिया में काम कर चुकी हैं। उससे पहले उन्होंने खुफिया विभाग की महिला शाखा में भी अपने कामकाज के बूते विशिष्ट पहचान बनाई थी। वे वर्ष 2011 में ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद संयुक्त राष्ट्र मिशन से लौटी थीं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प.बंगालः तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या, सात आरोपी वाराणसी में गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आने के बाद उनको पश्चिम मेदिनीपुर व झाड़ग्राम का पुलिस अधीक्षक बनाया गया था। भारती को ममता और सत्तारूढ़ पार्टी का करीबी समझा जाता है। इसी वजह से बीते साल विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग के निर्देश पर उनको पद से हटा दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed