Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Panic in Mumbai following bomb threat Mayor Ritu Tawde and BMC Commissioner receive threatening email

मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप: मेयर और बीएमसी कमिश्नर को मिला ईमेल, तीन जगहों को निशाना बनाने का दावा

Thu, 26 Nov 2026 01:54 PM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, मुंबई।
एएनआई, मुंबई। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 26 Nov 2026 01:54 PM IST
सार

मुंबई की मेयर रितु तावड़े और  कमिश्नर अश्विनी भिड़े को धमकी भरा ईमेल मिला है। इसमें मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने के साथ ही सायन के महालक्ष्मी जलसा बंगले और आचार्य मेट्रो स्टेशन पर बम रखे होने का दावा किया गया है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

विज्ञापन
Panic in Mumbai following bomb threat Mayor Ritu Tawde and BMC Commissioner receive threatening email
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। मुंबई की मेयर रितु तावड़े और BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इसमें मेयर के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इतना ही नहीं, ईमेल में मुंबई की दो अन्य जगहों पर भी बम लगाए जाने का दावा किया गया है।

विज्ञापन


इन दो जगहों पर बम होने का दावा
धमकी भरे ईमेल में सायन स्थित महालक्ष्मी जलसा बंगले और आचार्य मेट्रो स्टेशन पर बम रखे होने की बात कही गई है। ईमेल में इन जगहों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। इस सूचना के सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जांच का इंतजार
फिलहाल इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। धमकी भरे ईमेल की गंभीरता को देखते हुए मामले पर आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि ईमेल भेजने वाले की पहचान हुई है या नहीं और बताए गए स्थानों पर जांच में क्या सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

(खबर अपडेट की जा रही)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed