फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Dilip Ghosh said those who want power without renunciation can leave BJP

पश्चिम बंगाल: दिलीप घोष ने कहा- बिना त्याग के सत्ता सुख चाहने वाले भाजपा छोड़ कर जा सकते हैं 

Mon, 14 Jun 2021 04:35 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 14 Jun 2021 04:35 AM IST
सार

  • प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को ट्वीट किया कि कुछ लोगों की पार्टियां बदला आदत होती है। यदि कोई भाजपा में रहना चाहता है तो उसे त्याग करना पड़ेगा। उन्होंने रविवार को ट्वीट किया , जो केवल सत्ता सुख चाहते हैं, वे भाजपा में नहीं रह सकते हैं। भाजपा ऐसे लोगों को नहीं रखेगी।

विज्ञापन
West Bengal: Dilip Ghosh said those who want power without renunciation can leave BJP
दिलीप घोष - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने वाले कई तृणमूल कांग्रेस नेता पार्टी की हार के बाद अपनी पूर्व दल में वापसी की जुगत लगा रहे हैं। इन नेताओं पर निशाना साधते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि जो लोग बिना त्याग के सत्ता का सुख उठाना चाहते हैं, वे पार्टी छोड़कर जा सकते हैं।

विज्ञापन

 
तथागत रॉय ने मुकुल के बहाने कैलाश विजयवर्गीय पर साधा निशाना
घोष ने हाल ही में कहा था कि मुकुल रॉय के जाने पर पार्टी पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने रविवार को ट्वीट किया कि कुछ लोगों की पार्टियां बदला आदत होती है। यदि कोई भाजपा में रहना चाहता है तो उसे त्याग करना पड़ेगा। जो केवल सत्ता सुख चाहते हैं, वे भाजपा में नहीं रह सकते हैं। भाजपा ऐसे लोगों को नहीं रखेगी।
विज्ञापन


वहीं मेघालय के पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता तथागत रॉय ने पार्टी छोड़कर कर मुकुल रॉय को ट्रोजन हार्स करार दिया और उनके बहाने पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा में शामिल होने के बाद मुकुल की सभी नेताओं तक पहुंच हो गई और पार्टी तथा इसके बारे में सबकुछ जानने के बाद वह वापस चले गए और ममता को सारी जानकारी दे दी लेकिन जो हुआ सो हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जाकर पता लगा कि आखिर वह मुझसे मिलने से क्यों बचते थे? उन्होंने कहा कि हो सकता है रॉय भाजपा में टीएमसी के जासूस रहे हों? उन्होंने पार्टी समर्थक का ट्वीट रिट्वीट करते हुए लिखा, आंटी ममता, कृपया इस बेवकूफ को भी तृणमूल में ले लीजिए। वह अपने मित्र को दिल से याद कर रहा होगा। ये दोनों हमेशा एक साथ ही रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed