Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   keralam doctor johnson varghese booked in Molestation case suspected of physical Assault more women

केरलम: पहले अभिनेताओं पर लगाया था लूटपाट का आरोप, अब खुद दुष्कर्म मामले में डॉक्टर फरार; पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 07 Nov 2026 12:39 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, कोच्चि, केरलम
पीटीआई, कोच्चि, केरलम Published by: अमन मौर्या Updated Sat, 07 Nov 2026 12:39 PM IST
सार

केरलम में दुष्कर्म के आरोपी डॉ. जॉनसन वर्गीस के मोबाइल फोन से कई महिलाओं के अंतरंग वीडियो और तस्वीरें बरामद हुई हैं। डॉक्टर ने पहले अभिनेताओं पर लूटपाट का आरोप लगाया था, जो अब खुद यौन शोषण मामले में फरार चल रहा है।

विज्ञापन
keralam doctor johnson varghese booked in Molestation case suspected of physical Assault more women
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केरलम में दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी डॉक्टर पर कई अन्य महिलाओं का भी यौन शोषण करने का शक है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस डॉक्टर ने इससे पहले मलयालम अभिनेता अतुल्या चंद्रन और बिबिन पेरुमपल्ली पर मारपीट करने और लूटपाट का आरोप लगाया था। पुलिस के मुताबिक, डॉ. जॉनसन वर्गीस के दो मोबाइल फोन की जांच में कई महिलाओं के साथ अंतरंग पलों के वीडियो और तस्वीरें मिली हैं। वर्गीस के खिलाफ शुक्रवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार है। मोबाइल फोन से बरामद डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आगे जांच करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि तस्वीरों और वीडियो में दिखाई देने वाली महिलाएं यदि शिकायत लेकर पुलिस के पास आती हैं तो उनके मामलों में भी अलग से केस दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा मामले में शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने उसका यौन शोषण किया साथ ही इस घटना को अपने मोबाइल फोन में भी रिकॉर्ड किया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अतुल्या चंद्रन और बिबिन पेरुमपल्ली ने डॉक्टर को एक अपार्टमेंट में बुलाया था, ताकि उसके मोबाइल फोन से वीडियो डिलीट कराए जा सकें। पुलिस के अनुसार, डॉक्टर की शिकायत पर गुरुवार को अभिनेता चंद्रन, पेरुमपल्ली और उनके दोस्त विष्णु को गिरफ्तार किया गया था। डॉक्टर की शिकायत के मुताबिक, दो नवंबर को उसे यहां वायटिला स्थित एसेन स्प्रिंगडेल अपार्टमेंट्स के एक फ्लैट में बुलाया गया था। उसे बताया गया था कि आरोपियों में से एक की मौसी की तबीयत खराब है।
विज्ञापन


डॉक्टर ने क्या आरोप लगाया?
डॉक्टर ने आरोप लगाया कि फ्लैट पर पहुंचने पर वहां अभिनेताओं समेत करीब 12 लोग उसे मिले। एफआईआर के मुताबिक, इन लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और उसके दो मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच तथा ईयरफोन छीन लिए। इन सभी सामान की कुल कीमत करीब 3.25 लाख रुपये बताई गई है। 41 वर्षीय डॉक्टर ने आरोप लगाया कि समूह के लोगों ने उस पर आरोप लगाया कि उसने आरोपियों में से एक की मौसी को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद उसके साथ कई बार मारपीट की गई। बता दे कि अतुल्या चंद्रन और बिबिन पेरुमपल्ली कई मलयालम फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों ने अदालत में जमानत के लिए याचिका दायर की है।ि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed