{"_id":"61f0c85d0354c73d7052c614","slug":"weather-forecast-news-and-updates-imd-alert-for-cold-day-in-delhi-ncr-uttar-pradesh-bihar-madhya-pradesh-rajasthan-jammu-kashmir-ka-mausam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather forecast: दिल्ली में आज कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया 'कोल्ड डे', जानिए अन्य राज्यों में क्या रहेगा मौसम का हाल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather forecast: दिल्ली में आज कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया 'कोल्ड डे', जानिए अन्य राज्यों में क्या रहेगा मौसम का हाल
Wed, 26 Jan 2022 09:34 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 26 Jan 2022 09:34 AM IST
सार
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कुछ इलाकों में आज कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली में मौसम विभाग की ओर से कोल्ड-डे घोषित किया गया है।
विज्ञापन
ठंड के मौसम में आग के पास बैठे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जनवरी खत्म होने को अब बस चार दिन ही बचे हैं, लेकिन ठंड का आलम यह है कि लोगों की कंपकंपी छूट रही है। दिनभर बादल छाए रह रहे हैं और बर्फीली हवाएं सितम ढा रही हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, समेत कई राज्यों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में आज यानी 26 जनवरी को कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में आज कड़ाके की ठंड
दिल्ली में आज कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से पहले ही कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि, सुबह कोहरे के बाद आसमान साफ रहने की उम्मीद है। दिल्ली के मौसम का असर एनसीआर व आसपास के अन्य इलाकों में भी दिखाई दे सकता है। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। पारा 10 डिग्री तक रहने का अनुमान है। देहरादून में भी न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अन्य राज्यों में जारी रहेगा ठंड का सितम
दिल्ली के अलावा भारत के अन्य राज्यों की बात करें तो ठंड से कहीं राहत मिलती नहीं दिख रही है। राजस्थान के जयपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इससे साफ है कि यहां पर ठंड से हाल बुरा होने वाला है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शाम के समय कोहरा गिर सकता है। यहां का तापमान आठ डिग्री के आसपास रहने की अनुमान लगाया गया है, जिससे शाम के समय यहां पर अचानक से ठंड बढ़ेगी। पटना में ठंड से कुछ राहत मिलती दिखाई दे रही है। यहां पर न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रह सकता है। हालांकि, कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
जम्मू, लेह व श्रीनगर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू, लेह व श्रीनगर में ठंड हाड़ कंपा देगी। यहां पर पारा माइनस में जाने की उम्मीद है। जारी किए गए अनुमान के मुताबिक, श्रीनगर में न्यूनतम पारा माइनस जीरो डिग्री, लेह में माइनस 14 डिग्री व जम्मू में पांच डिग्री तक रह सकता है। इससे साफ है कि पहाड़ी इलाकों में ठंड से बुरा हाल होने वाला है।