फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vande Bharat Mission Phase 7 News: 40 thousand people will return home from UAE, a total of 496 flights will be operated

वंदे भारत मिशन: यूएई से 40 हजार लोग लौटेंगे स्वदेश, कुल 496 फ्लाइट्स का होगा संचालन

Thu, 01 Oct 2020 09:18 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 01 Oct 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Mission Phase 7 News: 40 thousand people will return home from UAE, a total of 496 flights will be operated
वंदे भारत मिशन - फोटो : PTI

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद दुनियाभर में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए वंदे भारत मिशन की शुरुआत की गई। इसी कड़ी में मिशन के सातवें चरण के तहत यूएई से 40 हजार भारतीयों की स्वदेश वापसी होगी। 

विज्ञापन


वंदे भारत मिशन के सातवें चरण के लिए 271 फ्लाइट्स का संचालन यूएई के लिए किया जाएगा। इस चरण में सबसे अधिक लोगों की यूएई से वापसी होगी। वहीं, ओमान, सिंगापुर, कतर, सऊदी अरब से भी काफी संख्या में भारतीय वापस लौटेंगे। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से अक्तूबर का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। 
विज्ञापन



एयर इंडिया एक्सप्रेस की 496 फ्लाइट्स का अक्तूबर में संचालन किया जाएगा। इसमें यूएई के बाद ओमान से सबसे अधिक लोग वापस आएंगे। ओमान से कुल 13 हजार लोगों को भारत लाने का प्रबंध किया गया है। वहीं, सिंगापुर, कतर, सऊदी अरब और कुवैत से काफी संख्या में लोग स्वदेश लौटेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मरीज की आवाज बताएगी कोरोना वायरस का शरीर पर कितना है असर 

स्वदेश लौटने वाले भारतीयों ने मिशन के लिए अपना पंजीकरण कराया था। विदेशों से भारत लौटने वाले लोगों की बड़ी संख्या केरल से है। इस मिशन के तहत अधिकतर फ्लाइट्स की लैंडिंग केरल में ही होगी। इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, दिल्ली में मिशन के तहत आने वाली प्रमुख फ्लाइट्स लैंड करेंगी। 


मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 29 सितंबर तक इस मिशन के तहत 2973 फ्लाइट्स का संचालन किया गया है। इन फ्लाइट्स के माध्यम से 5,07,763 लोगों की स्वदेश वापसी हुई है। वहीं, चार्टर्ड विमानों से 9,22,274 लोग विभिन्न देशों से वापस लौटे हैं। 

वहीं, द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क को और बढ़ावा देने के लिए भारत ने केन्या और भूटान के साथ 'एयर बबल' व्यवस्था पर करार किया है। यह जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्री एचएस पुरी ने दी है। इस समझौते के अंतर्गत भारत अपनी हवाई सेवा इन दो देशों में देगा वहीं ये दोनों देश भारत में अपनी सेवा दे सकेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed