फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US- India Trade Policy Forum postpone News in Hindi

US-India TPF: भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड पॉलिसी फोरम की बैठक स्थगित, भारत आएंगे बाइडन के शीर्ष अधिकारी

Sat, 29 Oct 2022 08:07 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Oct 2022 08:07 AM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलन और वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो सहित बिडेन प्रशासन के कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों के इस साल 8 नवंबर को भारत आने की संभावना है। 

विज्ञापन
US- India Trade Policy Forum postpone News in Hindi
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व कैथरिन टाई - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड पॉलिसी फोरम की बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक अगले साल की शुरुआत में आयोजित की जा सकती है। 

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, मंत्री पीयूष गोयल और उनकी अमेरिकी समकक्ष कैथरीन टाई के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक अगले साल की शुरुआत तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इनके पीछे नवंबर में अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनावों का हवाला दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया, टीपीएफ बैठक को स्थगित करने का फैसला भारत व अमेरिका के बीच आपसी सहमति से लिया गया है। 
विज्ञापन

 

भारत आ सकते हैं अमेरिकी अधिकारी
सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलन और वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो सहित बिडेन प्रशासन के कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों के इस साल 8 नवंबर को भारत आने की संभावना है, इसके बाद 13 फरवरी को भी ये अधिकारी भारत का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान जेनेट येलन की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से साथ मुलाकात हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, अंतिम बार नई दिल्ली में टीपीएफ बैठक का आयोजन किया गया था। यह भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और निवेश के मुद्दों को हल करने के लिए एक प्रमुख मंच है। यह दोनों देशों के बीच कृषि, निवेश, इनोवेशन जैसे प्रमुख मुद्दों पर काम करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed