{"_id":"62da1c4cab771a7fe127f251","slug":"uproar-over-gujrat-congress-president-thakors-statement-vhp-put-up-posters-of-haj-house-at-the-partys-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujrat: कांग्रेस अध्यक्ष ठाकोर के बयान पर बवाल, VHP ने पार्टी के दफ्तर पर लगाए 'हज हाउस' के पोस्टर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujrat: कांग्रेस अध्यक्ष ठाकोर के बयान पर बवाल, VHP ने पार्टी के दफ्तर पर लगाए 'हज हाउस' के पोस्टर
Fri, 22 Jul 2022 09:34 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 22 Jul 2022 09:34 AM IST
सार
दरअसल, गुजरात कांग्रेस के अल्पसंख्यक सम्मेलन को संबोधित करते हुए ठाकोर ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के बयान का जिक्र करते हुए यह बात कही थी।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर के बयान पर गुजरात में बवाल मच गया है। ठाकोर के बयान से भड़के विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने कांग्रेस दफ्तर पर 'हज हाउस' के पोस्टर लगा दिए। ठाकोर ने कांग्रेस के एक कार्यक्रम में कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है।
विज्ञापन
दरअसल, गुजरात कांग्रेस के अल्पसंख्यक सम्मेलन को संबोधित करते हुए ठाकोर ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के बयान का जिक्र करते हुए यह बात कही थी। गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसे लेकर सियासत गर्म है। वीएचपी ने ठाकोर के बयान पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मांग की है कि कांग्रेस दफ्तर का नाम हज हाउस रखा जाए।
विज्ञापन
ठाकोर ने कहा था कि डॉ. मनमोहन सिंह ने डंके की चोट कहा था कि देश की जायदाद पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है। इसके साथ ही ठाकोर ने आगामी चुनाव में मुस्लिमों से कांग्रेस का समर्थन करने की अपील की थी। यह भी कहा था कि वे पार्टी नेतृत्व से मांग करेंगे कि मुस्लिमों के लिए भी घोषणापत्र जारी किया जाए। देश में दंगों के पीछे कौन है यह आपको पता है और इसका उन्हें कैसे फायदा हुआ। हमें उनके जाल में नहीं फंसना है। कांग्रेस हमेशा अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी है। वह अपनी विचारधारा कभी नहीं बदलेगी, चाहें वह सत्ता में रहे या नहीं।
विज्ञापन
हटा दिए विवादित पोस्टर
ठाकोर के इस बयान पर हिंदू संगठन भड़क गए। बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद में कांग्रेस दफ्तर के बाहर हज हाउस के पोस्टर लगा दिए। हालांकि, आज सुबह इन्हें हटा दिया गया, ताकि बवाल न बढ़े।