{"_id":"58c4e4a24f1c1b7926dc3e5d","slug":"up-bjp-president-kp-maurya-revokes-expulsion-of-dayashankar-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी में दयाशंकर की हुई घर वापसी, मायावती पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीजेपी में दयाशंकर की हुई घर वापसी, मायावती पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
amarujala.com-presented by - संदीप भट्ट
Updated Sun, 12 Mar 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रहे दयाशंकर की पार्टी में वापसी हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दयाशंकर का निलंबन वापस लेते हुए पार्टी में उनकी वापसी का ऐलान किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती को अपशब्द कहने के बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि दयाशंकर की पार्टी में वापसी हुई है। बता दें कि दयाशंकर की पत्नी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह को बीजेपी ने लखनऊ के सरोजिनीनगर से टिकट दिया था और उन्होंने जीत हासिल की।
विज्ञापन
UP BJP President KP Maurya revokes expulsion of Dayashankar Singh who was expelled after his controversial statement on BSP chief Mayawati pic.twitter.com/XNXFAaFZPa
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) March 12, 2017
गौरतलब है कि दयाशंकर सिंह ने बसपा सुप्रीमो के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की थी। इसके विरोध में बसपाइयों ने जमकर बवाल किया था। इस दौरान उन्होंने दयाशंकर की बेटी सहित परिवार की महिलाओं के लिए अपशब्द कहे थे। बसपा नेताओं की अभद्रता पर स्वाति सिंह ने जमकर विद्रोह किया था और मायावती पर भी पलटवार किया था। इसी दौरान वह चर्चा में आई थीं।
मायावती आज भी इस प्रकरण की चर्चा बीजेपी पर निशाना साधते वक्त करती रहती हैं। इस घटना के बाद भाजपा ने दयाशंकर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटाने के साथ पार्टी से भी निकाल दिया था।
इस मामले में दयाशंकर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी। इसके बाद वह फरार हो गए थे। बिहार के बक्सर इलाके में नाटकीय ढंग से उन्हें हिरासत में लिया गया था।