फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ukraine top arms importer in 2020-24, India second: Global think-tank SIPRI

SIPRI: 2020-24 में सबसे बड़ा हथियार आयातक देश रहा यूक्रेन, दूसरे स्थान पर भारत; वैश्विक थिंक-टैंक की रिपोर्ट

Tue, 11 Mar 2025 04:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 11 Mar 2025 04:34 PM IST
सार

SIPRI: यूक्रेन 2020-24 के दौरान दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक बना, जबकि भारत दूसरे स्थान पर रहा। इस दौरान यूक्रेन के हथियार आयात में 100 गुना वृद्धि हुई, जबकि भारत का आयात मुख्य रूप से रूस से था, और यूरोपीय देशों ने रूस के आक्रमण के बाद अपने आयात में 155 फीसदी की वृद्धि की।

विज्ञापन
Ukraine top arms importer in 2020-24, India second: Global think-tank SIPRI
रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

यूक्रेन 2020-24 के दौरान दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बन गया। 2015-19 के मुकाबले इस अवधि में यूक्रेन ने अपने हथियार आयात में करीब 100 गुना वृद्धि की। इसी अवधि में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक बना। यूक्रेन फरवरी 2022 से रूस के साथ युद्ध में है, जबकि भारत को पड़ोसी चीन और पाकिस्तान से खतरों का सामना है। स्वीडन स्थित वैश्विक थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, 2020-24 के दौरान यूक्रेन ने वैश्विक हथियार आयात का 8.8 फीसदी हिस्सा हासिल किया। रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने वाले देशो में अमेरिका (45 फीसदी), जर्मनी (12 फीसदी) और पोलैंड (11 फीसदी) शामिल हैं। 
विज्ञापन

 
यूरोप के हथियार आयात में 155 फीसदी वृद्धि
सिपरी के मुताबिक, भारत 2020-24 में हथियार आयात के मामले में दूसरे स्थान पर रहा। इस अवधि में मुख्य रूप से रूस से हथियारों का आयात हुआ। हालांकि, रूस से हथियारों का आयात घटकर 38 फीसदी हो गया, जो पहले 2015-19 में 55 फीसदी था। रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपीय देशों ने रूस के आक्रमण के बाद अपने सैन्य बलों को मजबूत किया और यूरोप में हथियार आयात में 155 फीसदी वृद्धि देखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


US-Ukraine Talk: सऊदी में अमेरिका-यूक्रेन की बातचीत; रूस से सीमित युद्धविराम के प्रस्ताव समेत इन मसलों पर मंथन

शीर्ष 10 हथियार निर्यातक की सूची से बाहर हुआ चीन
रिपोर्ट में बताया गया है कि वैश्विक स्तर पर अमेरिका का हथियार निर्यात 43 फीसदी रहा, जबकि रूस का हथियार निर्यात 64 फीसदी घटा। सिपरी ने बताया कि चीन 2020-24 की अवधि के दौरान शीर्ष 10 हथियार निर्यातक देशों की सूची से बाहर हो गया। यह पहले हथियार निर्यातक देशों में से एक था। इसके अलावा, सिपरी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने अपने हथियार आयात में 61 फीसदी वृद्धि की और चीन उसके प्रमुख हथियार आपूर्तिकर्ता के रूप में सामने आया, जिसने 2020-24 के दौरान पाकिस्तान के हथियार आयात का 81 फीसदी हिस्सा पूरा किया। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed