{"_id":"5ff8d0c0136f6613de0f1ff8","slug":"uk-flights-start-but-many-people-want-to-stop-movement-from-new-strain-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन की उड़ानें शुरू लेकिन ज्यादातर लोग चाहते हैं नए स्ट्रेन वाले देशों से बंद रहे आवाजाही ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ब्रिटेन की उड़ानें शुरू लेकिन ज्यादातर लोग चाहते हैं नए स्ट्रेन वाले देशों से बंद रहे आवाजाही
Sat, 09 Jan 2021 03:08 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 09 Jan 2021 03:08 AM IST
विज्ञापन
Air India
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत से ब्रिटेन के लिए उड़ानें शुक्रवार को शुरू हो गईं। वहीं एक सर्वे के मुताबिक देश के अधिकतर लोग अब भी चाहते हैं कि जिन देशों में नया स्ट्रेन पाया गया है वहां के लिए आवाजाही फिलहाल बंद रखी जाए। ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बाद करीब 15 दिनों तक बंद रखने के बाद डीजीसीए ने वहां के लिए कड़ी सावधानी के साथ उड़ानें शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
सर्वे में 64 फीसदी लोगाें ने नए स्ट्रेन वाले सभी देशों के लिए बबल उड़ानें बंद रखने के पक्ष में वोट किया, जबकि 32 फीसदी लोग चाहते हैं कि सीमित और संशोधित शेड्यूल पर उड़ानें संचालित की जाएं।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले 15 दिनाें में दुनिया के 40 देशों में कोरोना का नया स्ट्रेन बी.1.1.7 मिला है। इस बीच आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से ब्रिटेन के लिए उड़ानें 31 जनवरी तक रद्द करने की अपील की थी।
विज्ञापन