{"_id":"615c66498ebc3e6267224804","slug":"two-civic-employees-of-dewas-district-booked-for-beating-dog-to-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: देवास जिले में कुत्ते को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने वाले कर्मचारी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: देवास जिले में कुत्ते को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने वाले कर्मचारी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई
Tue, 05 Oct 2021 08:22 PM IST
शक्तिराज सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 05 Oct 2021 08:22 PM IST
सार
देवास में दो सफाईकर्मियों ने पीट-पीटकर कुत्ते को मार डाला था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों सफाईकर्मियों को निलंबति कर दिया गया और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
देवास में कुत्ते की हत्या करने वाले सफाई कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के देवास जिले में कुत्ते को पीट-पीटकर उसकी हत्या करने वाले नगर निगम के कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद काफी बवाल हुआ था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। यह घटना देवास के खातेगांव कस्बे की है, जहां दो सफाई कर्मचारी एक कुत्ते को रस्सी से बंधाकर पीटते नजर आए थे। हालांकि ये दोनों कर्मचारी नगर निगम के स्थायी सदस्य नहीं थे। ये दैनिक भत्ते के आधार पर नौकरी कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पूरा मामला जिला मुख्यालय से 110 किलोमीटर दूर बसे खातेगांव का है। यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर दो सफाई कर्मचारी एक कुत्ते को पीटते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
पूरा मामला जिला मुख्यालय से 110 किलोमीटर दूर बसे खातेगांव का है। यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर दो सफाई कर्मचारी एक कुत्ते को पीटते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
दोनों सफाईकर्मी निलंबित
खातेगांव नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि कुत्ते नृशंस हत्या के मामले में दोनों आरोपी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। ये दोनों अपने निजी कारणों से उस सोसायटी में गए थे, जहां उन्होंने पीट-पीटकर कुत्ते की हत्या की। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सफाई कर्मचारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानवरों के अधिकारों की आवाज उठाने वाली कार्यकर्ता रूप पटवर्धन ने कहा कि उन्होंने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक वीडियो देखा था। इस वीडियो में दो लोग एक कुत्ते को पकड़ते हैं और उसे लाठियों से पीट-पीटकर मार देते हैं। इसके बाद वो खातेगांव पहुंची थीं। रूप जनवरों के अधिकारों की रक्षा करने वाली संस्था भी चलाती हैं।