फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two civic employees of dewas district booked for beating dog to death

मध्यप्रदेश: देवास जिले में कुत्ते को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने वाले कर्मचारी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

Tue, 05 Oct 2021 08:22 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 05 Oct 2021 08:22 PM IST
सार

देवास में दो सफाईकर्मियों ने पीट-पीटकर कुत्ते को मार डाला था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों सफाईकर्मियों को निलंबति कर दिया गया और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Two civic employees of dewas district booked for beating dog to death
देवास में कुत्ते की हत्या करने वाले सफाई कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के देवास जिले में कुत्ते को पीट-पीटकर उसकी हत्या करने वाले नगर निगम के कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद काफी बवाल हुआ था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। यह घटना देवास के खातेगांव कस्बे की है, जहां दो सफाई कर्मचारी एक कुत्ते को रस्सी से बंधाकर पीटते नजर आए थे। हालांकि ये दोनों कर्मचारी नगर निगम के स्थायी सदस्य नहीं थे। ये दैनिक भत्ते के आधार पर नौकरी कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पूरा मामला जिला मुख्यालय से 110 किलोमीटर दूर बसे खातेगांव का है। यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर दो सफाई कर्मचारी एक कुत्ते को पीटते नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन

दोनों सफाईकर्मी निलंबित

खातेगांव नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि कुत्ते नृशंस हत्या के मामले में दोनों आरोपी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। ये दोनों अपने निजी कारणों से उस सोसायटी में गए थे, जहां उन्होंने पीट-पीटकर कुत्ते की हत्या की। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सफाई कर्मचारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जानवरों के अधिकारों की आवाज उठाने वाली कार्यकर्ता रूप पटवर्धन ने कहा कि उन्होंने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक वीडियो देखा था। इस वीडियो में दो लोग एक कुत्ते को पकड़ते हैं और उसे लाठियों से पीट-पीटकर मार देते हैं। इसके बाद वो खातेगांव पहुंची थीं। रूप जनवरों के अधिकारों की रक्षा करने वाली संस्था भी चलाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed